जब ड्रीम गर्ल को देखने के लिए बेकाबू हुई थी भीड़, देव आनंद एक्ट्रेस के लिए बने थे रियल लाइफ हीरो

एक दौर हुआ करता था जब बॉलीवुड में सुपरस्टार देव आनंद काफी ज्यादा फेमस थे. यहां तक कि उसे समय काफी सारी हसीनाएं उनके साथ में काम करने का सपना तक देखा करती थी. 70 के दशक में देवानंद हिंदी फिल्मों के बड़े सितारों में शुमार हो चुके थे. उन्हीं दिनों एक फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' आई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा दमदार फिल्म साबित हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले और छप्पर फाड़ कमाई की. इस फिल्म में देव आनंद के साथ में ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी नजर आई थी. जो की देव आनंद की खुद ही बहुत बड़ी फैन हुआ करती थी. लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जो कि आज तक ड्रीम गर्ल भूल नहीं पाई हैं.
शूटिंग देखने के लिए उमड़ी भीड़ हुई बेकाबू
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2019 में नेशनल हेराल्ड के साथ एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने इस बात का जिक्र किया था की फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' की शूटिंग के वक्त सच में देव आनंद उनके आगे हीरो बन गए. इस फिल्म की शूटिंग बिहार के राजगीर में की गई थी. एक गाने की शूटिंग को देखने के चक्कर में वहां पर बड़ी संख्या में लोग जा पहुंचे और भीड़ बेकाबू हो गई.
हेमा के लिए देव आनंद बने हीरो
हेमा मालिनी ने इसी के आगे इंटरव्यू में यह भी बताया कि भीड़ को संभालना इतना ज्यादा मुश्किल हो गया था और वह काफी ज्यादा घबरा भी गई थी. लेकिन देवानंद ने उन्हें वहां से बहुत ही आराम से निकाल दिया. जिसके बाद में ड्रीम गर्ल के मन में देवानंद के लिए और भी ज्यादा सम्मान बढ़ गया. बाद में फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' काफी ज्यादा ब्लॉकबस्टर साबित हुई. यह फिल्म उस दौर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 50 लाख का कलेक्शन इकट्ठा किया था.


Click it and Unblock the Notifications