..................... The Crew star Kareena Kapoor Khan talk about her female oriented movies, and work experience with tabu and kriti sanon - Hindi Filmibeat

करीना कपूर का दुखड़ा: 'पू' और 'गीत' है सबको याद...चमेली, ओमकारा, हीरोइन और युवा की कोई बात नहीं करता!

Kareena Kapoor Khan

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही The Crew फिल्म में कृति सेनन और तब्बू के साथ दिखाई देंगी। महिलाओं पर केंद्रित इस फिल्म को लेकर करीना कपूर ने खुलकर बात की। हालांकि इसके अलावा भी करीना कपूर ने अपनी उन फिल्मों को भी याद किया जो कि महिलाओं पर केंद्रित है।

हाल ही में करीना कपूर ने इंटरव्यू देते हुए बताया, लोग कभी खुशी कभी गम में उनके पू यानी पूजा के किरदार को तो सब याद करते हैं लेकिन उनकी फीमेल बेस्ड फिल्म ते किरदारों को कोई याद नहीं करता।

क्वालिटी वर्क करना पसंद करती हैं करीना कपूर

करीना कपूर आज अपने करियर के चरम पर है जहां वे फिल्मों में क्वांटिटी के बजाय क्वालिटी वर्क करना पसंद करती हैं। उनके द्वारा चुनी गई ऐसी ही फिल्म है 'द क्रू' जिसमें वे तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी।

करीना कपूर ने तब्बू के साथ कभी काम नहीं किया

जब करीना कपूर से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि फीमेल एक्ट्रेसेस जब किसी फिल्म में ज्यादा होती है तो हमेशा कैट फाइट होती है, तो क्या तब्बू और करीना कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ? करीना ने इसका जवाब देते हुए कहा, मैं 'द क्रू' फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि मैंने कभी तब्बू के साथ काम नहीं किया। मेरी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (लोलो) ने तब्बू के साथ कई बेहतरीन फिल्में की हैं। हम सभी फीमेल फिल्म में काम कर रही हैं। हमारी प्रोड्यूसर भी रिहा कपूर और एकता कपूर हैं। इन दोनों की मुझे ये बात सबसे अच्छी लगती है कि वे हमेशा लीक से हटकर कुछ नया कर करती हैं।

कैट फाइट की करीना ने यूं दिया जवाब

करीना कपूर ने कहा, मैं फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं और मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म दर्शक पसंद करेंगे। तब्बू और कृति सेनन के साथ काम करने को लेकर करीना कपूर ने कहा, मैंने कई महिला केंद्रित फिल्मों में काम किया है और बहुत सारी फीमेल अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। मुझे लगता है कि यह बात एक अच्छी फिल्म के बारे में है, ना कि ये चीज मायने रखती है कि फिल्म में कौन है और क्या कर रहा है। हर कोई आज के समय में अच्छी फिल्म करना चाहता है।

अन्य फिल्मों के किरदार नहीं करते याद

करीना कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया, उनकी 2007 में आई फिल्म जब वी मेट और कभी खुशी कभी गम फिल्म में उनके किरदार पू को खूब याद किया जाता है क्योंकि वे बेहतरीन किरदार भी हैं। लेकिन लोगों को उनके चमेली, ओमकारा, हीरोइन और युवा फिल्म के प्रदर्शन याद नहीं है या लोग उस पर बात नहीं करते। लोग जब भी मेरी तुलना अन्य फिल्मों से करते हैं तो वे जब वी मेट और पू से ही करते हैं। मैं समझती हूं कि एक एक्टर की लाइफ के बेहतरीन रोल को लोग अपने हिसाब से अलग-अलग चुनते हैं।

आखिर जब वी मेट इतनी पॉपुलर क्यों है?

इस बारे में करीना कपूर का कहना है, वो एक ऐसी फिल्म है जो किसी भी घर की कहानी हो सकती है। आप उसे बार-बार देखते हैं और आपको फिल्म पुरानी नहीं लगती। इस फिल्म का किरदार बेहद चुलबुला है और आपको एक फ्रेशनेस देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X