..................... The court had banned legendary actor Dev Anand to wearing a black coat Dev Anand black court kissa - Hindi Filmibeat

देव आनंद के काला कोट पहनने पर कोर्ट ने लगा दिया गया था बैन, छत से कूदने को तैयार हो जाती थी लड़कियां

Dev Anand

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर आए भी हैं और गए भी हैं लेकिन देव आनंद की तरह कोई भी लीजेंडरी एक्टर नहीं आया है. देव आनंद साहब ने अपने टैलेंट से तकरीबन 6 दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया. देवानंद की एक्टिंग से लेकर डायलॉग तक का हर कोई दीवाना हो जाता था. देव आनंद के डायलॉग डिलीवरी जैसा कोई भी एक्टर इंडस्ट्री में अभी तक नहीं आया है. उनका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता था और बता दें कि वह अपने जमाने के फैशन आइकन माने जाते थे. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे.

देवानंद को देख छत से कूदने को तैयार हो जाती थी लड़कियां

देव आनंद ने अपने वक्त पर काले कोट को लेकर काफी ज्यादा लाइमलाइट बटोरी. दरअसल आपको बता दें कि काला कोट पहनकर जब देव आनंद पब्लिक प्लेस में पहुंचने तो लोग उनकी एक झलक के दीवाने हो जाते. देवानंद के काला कोट और वाइट शर्ट इतना ज्यादा पॉपुलर हो चुका था कि हर कोई उन्हीं के जैसे लुक को कॉपी करने लगा था. लेकिन उनके लुक को कोई टक्कर नहीं दे पा रहा था. बताया तो यह भी जाता है कि देव आनंद जब पब्लिक प्लेस में काला कोट पहन कर जाते थे तो लड़कियां दीवानी हो जाया करती थी. इतना ही नहीं अपनी छत से कूदने तक को भी वह तैयार हो जाया करती थी.

देव आनंद के काला कोट पहनने पर लगाया गया बैन

देव आनंद के लिए लोगों में इतनी ज्यादा दीवानगी थी. इसी के चलते कोर्ट ने पहली बार किसी एक्टर के ड्रेसिंग सेंस के मामले में दखलंदाजी की. कोर्ट ने देव आनंद की पब्लिक प्लेस में काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया. एक्टर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1946 में 'हम एक हैं' फिल्म से की थी. लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमर नहीं दिखा पाई और बाद में साल 1948 में देवानंद की फिल्म 'जिद्दी' आई. यह फिल्म काफी ज्यादा हिट चली गई थी और देव आनंद इस फिल्म से स्टार बन गए थे. अपने हुनर के बलबूते पर उन्होंने तकरीबन 6 दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया.

Read more about: dev anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X