..................... The child seen in the picture was forced to wear torn jeans as a child had burnt his father money on Diwali - Hindi Filmibeat

मजबूरी में पहनी फटी जींस, जला दिए पिता के पैसे...आज इस बच्चे ने अकेले हिला रखा है पूरा बॉलीवुड

Salman Khan Childhood Picture

इस तस्वीर में शर्टलेस नजर आ रहा है यह बच्चा आज बॉलीवुड की आन बान और शान बन गया है. इतना ही नहीं हर फिल्म में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिल जाता है. यहां तक कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने शर्ट उतार कर अपनी बॉडी दिखाई तो हर एक लड़की उन पर फिदा हो गई. तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा आज के वक्त में बॉलीवुड का सुपरस्टार बन चुका है और इसमें इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्मों में भी काम किया. यहां तक कि यह है जगत के मोस्ट एलिजिबल बैचलर भी माने जाते हैं. दरअसल यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान है.

57 साल की उम्र में भी बैचलर है सलमान

बॉलीवुड की आईकॉनिक फिल्म शोले के स्क्रिप्ट राइटर कहे जाने वाले सलीम खान के घर 1965 में सलमान खान का जन्म हुआ। बता दें कि उनकी उम्र 57 साल हो गई है और आज भी वह बैचलर है। बता दें कि सलमान खान ने बॉलीवुड में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर एंट्री मारी थी। लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखने के साल भर के अंदर ही उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम किया और काफी सुर्खियां बटोरी. सलमान खान ने इस फिल्म में बतौर लीड किरदार काम किया था और उनका नाम प्रेम रखा था. उनका यह नाम इतना ज्यादा फेमस हो गया कि अभी तक बहुत सारी फिल्मों में उन्होंने इसी नाम के किरदार निभाए।

दिवाली मनाने के लिए पापा के जला दिए थे पैसे

सलमान खान के बचपन से जुड़े हुए भी कई किस्से बताए जाते हैं. बताया गया कि एक बार वह दिवाली के मौके पर और बच्चों के साथ में कागज व जलाकर दिवाली मना रहे थे. जिसके बाद जब कागज खत्म हो गया तो घर के अंदर रखे हुए पापा के पैसे लेकर उन्हें जलाने लगे. दरअसल वह पैसे सलीम खान को सैलरी में मिले ₹750 थे. सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जींस नहीं हुआ करती थी और इसी वजह से मजबूरी में फटी हुई जींस पहननी पड़ती थी. लेकिन अब यह चीज भी फैशन बन गई है और आज के वक्त पर फटी हुई जींस पहनना फ्रेंड बन गया.

सलमान खान ने लगातार दिन कई हिट फिल्में

सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया' फिल्म में काम किया और उसके बाद में यह फिल्म काफी हिट चली गई. जिसके बाद एक्टर ने कई सारी और हिट फिल्मों में काम किया और उनका करियर धीरे-धीरे हिट होता चला गया. हाल ही में एक्टर की 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म रिलीज हुई और उनका अंदाज हमेशा से ही दर्शकों को खूब पसंद आया। सलमान चाहे अपनी फिल्म में कॉमेडी करें या फिर एक्शन हर अंदाज में उन्हें दर्शकों द्वारा प्यार मिला है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X