35 साल पुराने इस गाने में इस्तेमाल हुईं 14 भाषाएं, गाने में दिग्गज सितारों की दिखी थी झलक

कुछ लोगों को 80 और 90 के दशक के गाने और फिल्में काफी ज्यादा पसंद आती हैं। ऐसे इसीलिए क्योंकि उस दशक के गीत और फिल्में काफी ज्यादा लोगों को छू जाने वाली हुआ करती थी। लेकिन अगर आप अपने अस्सी से नब्बे के दशक के गाने सुने हैं तो आपने 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' गाना जरूर सुना होगा। ये गाना उस दौर में दूरदर्शन पर बार बार दिखाया जाता था। यहां तक कि हर बच्चे की जुबान पर यही गाना रहता था।
गीत की पंडित भीमसेन जोशी की क्लासिकल वॉइस से हुई शुरुआत
यहां तक कि आपको बता दें कि इस गाने के जैसे बोलते हैं उसकी आत्मा को भी वैसा ही रखा गया था। लेकिन जब बात सुर से सुर मिलाने की आई तो देश के हर एक बोली और हर एक जुबान के शब्दों के साथ बहुत ही खूबसूरती से शुरू को मिलाया गया। सुर से सुरों को मिलाने के लिए बड़े-बड़े सितारे और कलाकारों के साथ-साथ खिलाड़ी भी इस गीत में शामिल हो गए। इस गाने की शुरुआत पंडित भीमसेन जोशी की क्लासिकल वॉइस से हुई।
15 अगस्त को इस गीत की हुई पहली प्रस्तुति
दरअसल आपको बता दें कि इस गाने को पहली बार साल 1988 में गाया गया। 15 अगस्त के स्वाधीनता समारोह के बाद में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण के बाद में इस गाने की प्रस्तुति की गई थी। बता दें कि इस बेहतरीन गाने को पीयूष पांडे ने लिखा है और वही म्यूजिक कंपोजर खुद पंडित भीमसेन जोशी और अशोक पटकी ने किया था। बता दें कि इस गीत में भारत की सभी भाषाओं और हर जगह के दिग्गज सितारों को जोड़कर इस गाने को बनाया गया था। सबसे पहली चर्चा प्रधानमंत्री राजीव गांधी और जयदीप समर्थ के बीच इस गीत को लेकर हुई थी। दरअसल आपको बता दें कि जयदीप असमर्थ मशहूर एक्ट्रेस नूतन और तनुजा के भाई थे। उन्हीं के कहने पर मात्र से ही पंडित भीमसेन जोशी इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए थे।
दिग्गज कलाकारों ने इस गाने में निभाई अहम भूमिका
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस सदाबहार गीत में भारत की हर एक भाषा के दिग्गज कलाकारों ने इसको अपनी आवाज दी। यहां तक कि इस गीत में पंडित भीमसेन के साथ-साथ लता मंगेशकर की भी एक अहम भूमिका थी। इस गाने को हिंदी, पंजाबी, कश्मीरी, असमी, सिंधी, मलयालम, हरियाणवी, तमिल, तेलुगू, मराठी, बंगाली, कन्नड़, गुजराती और ओड़िया जैसी भाषाओं में लिखा गया। उस समय के दिग्गज सितारे जैसे कि अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और मिथुन चक्रवर्ती के साथ-साथ तनुजा को भी इस गीत में देखा गया। यहां तक कि आपको बता दें कि खिलाड़ियों में सुनील गावस्कर, प्रकाश पादुकोण और मंसूर अली खान पटौदी के साथ आप मिल्खा सिंह की भी इसमें झलक दिखाई दी।


Click it and Unblock the Notifications











