एक फैसले ने बर्बाद कर दिया 'तेरे नाम' की निर्जरा का करियर, अब जी रही ऐसी जिंदगी

सलमान खान स्टारर फिल्म तेरे नाम से रातों-रात लाइमलाइट में आ जाने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला 45 साल की हो चुकी है. बता दें कि इस फिल्म से एक्ट्रेस को काफी ज्यादा सफलता प्राप्त हुई लेकिन इसके बाद में उनकी जिंदगी के एक फैसले ने सब कुछ पलट कर रख दिया. जिसके बाद में उनका फिल्मी करियर डूबता चला गया और वह धीरे-धीरे स्क्रीन से गायब होती चली गई.
भूमिका चावला ने दिल्ली से की है पढ़ाई
भूमिका चावला ने अपने करियर की शुरुआत एडवर्टाइजमेंट और एड फिल्मों से की. बता दें कि उनका पहला विज्ञापन पाउडर बेचने वाला था और बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की. जिसके बाद में एक्ट्रेस ने मुंबई की तरफ रुख किया और टेलीविजन सीरियल हिप हिप हुर्रे में भी नजर आई.
तेलुगु फिल्मों में भी किया है काम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भूमिका चावला ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले तेलुगु फिल्मों में काम किया और वहीं से अपने करियर की शुरुआत की. यहां तक की एक्ट्रेस ने पवन कल्याण से लेकर महेश बाबू और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े-बड़े दिग्गज सितारों के साथ में भी काम किया है.
शादी के बाद भूमिका चावला ने फिल्मी दुनिया में किया स्ट्रगल
लेकिन बाद में भूमिका चावला ने साल 2007 में अपने बॉयफ्रेंड भरत ठाकुर से शादी रचा ली थी. शादी के बाद में एक्ट्रेस के लिए फिल्मी दुनिया में स्ट्रगल और भी ज्यादा बढ़ गया. भूमिका चावला ने कई सारे इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी हो गई है. इसीलिए वह फिल्में नहीं करेंगी. अब वह पूरी तरीके से फिल्मों से गायब हो चुकी हैं. बता दे की भूमिका चावला ने ई टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि "मैं एक रस्सी पर चल रही हूं. जिससे कि वह मुझे अप्रोच करें. अगर आप स्क्रीन पर नजर नहीं आते हैं तो लोग यही मान लेते हैं कि आपका बच्चा है और आपको फिल्मों में अब कोई भी दिलचस्पी नहीं रही है." भूमिका ने आखिरी बार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में काम किया.


Click it and Unblock the Notifications













