थक गई थी शोएब की इस आदत से... शोएब मलिक की इस आदत से परेशान हो गई थी सानिया मिर्ज़ा

भारत की मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन अपने करियर से ज्यादा वह निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही। लेकिन उनके पहले पति शोएब मलिक ने हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ शादी कर ली है और इसके चलते भारत से लेकर पाकिस्तान में भी सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। शोएब मलिक ने खुद पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ अपने निकाह की तस्वीरों को शेयर किया था। लेकिन अब पाकिस्तानी मीडिया कह रही है कि सानिया अपने पति की आशिक मिजाजी से परेशान हो चुकी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शोएब मालिक और सानिया मिर्जा का इजहार नाम का एक बेटा भी है। जिसकी उम्र 5 साल है। सानिया और शोएब दोनों को ही पिछले दो सालों से साथ में नहीं सपोर्ट किया गया है। यहां तक कि पिछले दो सालों में सोशल मीडिया पर सानिया द्वारा किए जाने वाले पोस्ट से भी साफ जाहिर होता है कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा था। कई बार दोनों की तलाक की खबरें भी सामने आई। हालांकि कपल ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।
खबरों के अनुसार बताया गया कि शोएब मलिक के परिवार का कोई भी सदस्य तलाकशुदा अभिनेत्री सना जावेद के साथ उनके निकाह में नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं शोएब मलिक की बहनों ने तो सानिया मिर्जा के साथ उनके तलाक पर चिंता जाहिर की। दवा तो यह भी किया गया कि सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से पूरी तरीके से थक चुकी थी।
सानिया मिर्जा ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा की शादी बहुत ही कठिन है। तलाक बहुत कठिन है। मोटापा कठिन है और फिट रहना भी कठिन है। इसीलिए अपना कठिन चुन लो। कर्ज में डूब कर रहना और वित्तीय तौर पर अनुशासित होना काफी कठिन है। संचार से लेकर संवाद ना करना कठिन है। जिंदगी कभी भी आसान नहीं होती है। इसमें कठिनाई आती रहेगी लेकिन हम अपनी कठिनाइयों को चुन सकते हैं। समझदारी से चुनना होगा।


Click it and Unblock the Notifications