मौका मिला तो इस जानवर को पालना चाहती हैं तेजस्वी प्रकाश, सुनकर चौंक जाएंगे आप

tejaswi Prakash

मुंबई में जन्मी और पढ़ी-लिखी तेजस्वी प्रकाश हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी काफी सक्रिय हैं। टीवी शो 'नागिन' में उनको काफी पसंद किया गया था। खासतौर पर इस शो के दौरान तेजस्वी का डायलॉग 'मैं वॉक करते समय टाइम नहीं देखती' काफी वायरल हुआ था। तेजस्वी ने बिग बॉस 15 में भी हिस्सा लिया था जिसमें उनकी करण कुंद्रा के साथ बॉन्डिंग बिग बॉस के शो के बाहर भी बनी हुई है। तेजस्वी प्रकाश अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं, जो काफी वायरल भी होता है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह बताती हैं कि अगर मौका मिला तो वह इस जानवर को अपने पेट के तौर पर पालना चाहती हैं।

इस जानवर को पालना चाहती हैं तेजस्वी :

इस जानवर को पालना चाहती हैं तेजस्वी :

छोटे पर्दे की लेटेस्ट नागिन तेजस्वी प्रकाश सिर्फ रील लाइफ ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी सांपों को बेहद पसंद करती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेजस्वी कहती हैं, "अगर कभी मौका मिला तो मैं सांप को जरूर पालना चाहूंगी।" इस वीडियो में जब तेजस्वी से पूछा गया, "रील लाइफ में आप खुद एक नागिन हैं, लेकिन क्या आपको सांपों से डर लगता है ?" इसका जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, "नहीं बिल्कुल भी नहीं।"

सबसे अजीब यह खाया था तेजस्वी ने :

सबसे अजीब यह खाया था तेजस्वी ने :

इस वायरल वीडियो में जब तेजस्वी प्रकाश से पूछा गया कि आपने अभी तक का सबसे अजीब कौन सा खाना खाया है? इसका जवाब देते हुए तेजस्वी प्रकाश ने कहा, "हॉग कॉन्ग में मैंने एक बार मेंढक का फ्रायड एग खाया था।" यह पूछने पर कि क्या वह आपको अच्छा लगा था, तेजस्वी जोर से कहती नजर आती हैं, No। जब तेजस्वी बहुत खुश होती हैं तो वह अपनी मां के पास जाना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन उदास होने पर तेजस्वी अपने भाई प्राग को कॉल करती हैं।

 सभी काम अपने टाइम के हिसाब से करती हूं :

सभी काम अपने टाइम के हिसाब से करती हूं :

बकौल तेजस्वी, वह कभी भी टाइम नहीं देखकर कोई काम नहीं करती हैं। उन्हें लगता है कि सारे समय सही होते हैं। इसलिए वह अपने हिसाब से सभी काम करना पसंद करती हैं। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश इन दिनों 'नागिन 6' में नजर आ रही हैं। शो में वह नागिन बनी हैं और दर्शक उन्हें इस किरदार में खूब पसंद कर रहे हैं। शो से बाहर वह एक्टर और बिग बॉस के अपने हाउस मेट करण कुंद्रा के साथ अपने केमिस्ट्री को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X