40 करोड़ के बजट में बनकर कमाई 300 करोड़, अब ओटीटी पर भी जीत रही लोगो का दिल

Teja Sajja Movie Hanuman OTT Release: फिल्मी दुनिया में अक्सर देखने के लिए मिला है कि कम बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है और कई बार बिग बजट की फिल्में फिसड्डी साबित होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसे कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दरअसल हम बात कर रहे हैं तेज सज्जा की फिल्म हनुमान की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित और तेज सज्जा की फिल्म हनुमान को 12 जनवरी को रिलीज किया गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म ने बंपर कमाई कर हर किसी के छक्के छुड़ा दिए। इस फिल्म को 16 मार्च को जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दिया गया है।
लेकिन क्या आपको पता है कि तेज सज्जा की फिल्म हनुमान को देश से लेकर दुनिया भर में काफी ज्यादा पसंद किया गया। इस फिल्म की कहानी से लेकर वीएफएक्स की भी काफी तारीफ की गई। इसे 40 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











