शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे हमारे बॉलिवुड सुपरस्टार्स से हमारी यंग जेनरेशन काफी कुछ सीखती है। हालांकि अक्सर ये सुपरस्टार्स जैसे फिल्मों में होते हैं असल जिंदगी में बिल्कुल उसका उल्टा होते हैं।
तो आइये देखते हैं क्या क्या फनी सीखते हैं लोग इन सुपरस्टार्स के किरदारों से।
लड़की के भाई के कैसे पटाएं
बहुत पहले फिल्म आई थी प्यार किया तो डरना क्या। इस फिल्म से सलमान ने अपने फैंस को सिखाया कि अगर लड़की का भाई आपकी शादी के खिलाफ हो तो उसे कैसे मनाया जाए।
पाकिस्तान में कैसे करें एंट्री
हाल ही में आई फिल्म बजंरगी भाईजान में सलमान खान के फैंस को ये देखने को मिला कि कैसे पाकिस्तान में एंट्री की जाए बिना वीसा पासपोर्ट के।
बीवी-गर्लफ्रैंड को कैसे करें मैनेज
फिल्म बीवी नंबर वन, नो एंट्री फिल्मों में सलमान खान के किरदारों ने सिखाया कि किस तरह से अपनी पत्नी और गर्लफ्रैंड को मैनेज करें। साइड में गर्लफ्रैंड को भी खुश रखें और बीवी को भी।
कैसे पटाएं लड़के के पिता को
शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म अभी तक फैंस के लिए प्यार की किसी कुरान से कम नहीं है। आज भी फिल्म देखकर लड़कों को ये आइडियाज आते हैं कि लड़की के पिता को कैसे पटाया जाए।
कैसे पटाएं किसी की बीवी को
शाहरुख खान का प्यार ऐसा है कि किसी की बीवी भी इंप्रेस हो जाए। फिल्म कभी अलविदा ना कहना में शाहरुख खान रानी मुखर्जी से प्यार करते हैं और उसे पा भी लेते हैं।
दूसरे ग्रह पर जाएं तो वहां जाने से पहले थोड़ा इंवेस्टिगेट कर लें
आमिर खान की फिल्म पीके में ये दिखाया गया कि जब आमिर पृथ्वी पर आए तो उनके पास कपड़े तक नही थे। तो कुल मिलाकर ये बात निकली कि जब भी आप किसी और ग्रह पर जाएं तो पहले भइया वहां के बारे में थोड़ा जान लें। क्या पता वहीं अटक जाना पड़े तो।
बाईक को कैसे चलाएं डिफरेंटली
आमिर खान की धूम देखकर तो आपको तरह तरह के आइडियाज मिल जाएंगे कि बाईक को किस किस तरह से यूज किया जा सकता है।
कैसे करें इंटरकास्ट मैरिज
अगर आपको भी इंटरकास्ट मैरिज करनी है तो शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस देखें। फिल्म में शाहरुख अपने प्यार के लिये तमिल भी सीखते हैं और मार भी खाते हैं। लेकिन लड़की के पिता को कर लेते हैं इंप्रेस।


Click it and Unblock the Notifications


