टेलर स्विफ्ट की बिल्ली है दुनिया की तीसरी सबसे अमीर Pet

Cover Image

ग्लैमर वर्ल्ड में काफी सितारे ऐसे हैं जो ना सिर्फ पेट लवर हैं, बल्कि उनके घरों में पालतु जानवर भी होते हैं। किसी को कुत्ते तो किसी को बिल्ली और किसी को कोई और जानवर पालने का शौक होता है। आज हम बात कर रहे हैं पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट की। टेलर स्विफ्ट की पालतु बिल्ली ना सिर्फ उनकी फेवरेट पेट है बल्कि वह दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पेट है। रिपोर्ट के मुताबिक टेलर स्विफ्ट की बिल्ली की कीमत 800 करोड़ रुपये बतायी जाती है। इस बिल्ली की ब्रांड वैल्यू इतनी ज्यादा है कि पूरी दुनिया के अमीर लोगों की संपत्ति कम पड़ जाएगी।

बिल्ली की ब्रांड वैल्यू :

बिल्ली की ब्रांड वैल्यू :

टेलर स्विफ्ट की बिल्ली का नाम 'ओलिविया बेनसन' है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस पालतु बिल्ली की ब्रांड वैल्यू करीब 97 मिलीयन डॉलर आंकी गयी है। जो भारतीय मूल्य में करीब 800 करोड़ रुपये होती है। इस वजह से ही इसे दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पेट कहा जा रहा है। ऑल अबाउट कैट्स की तरफ से 'द अल्टीमेट पेट रिच लिस्ट' आयी थी, जिसमें इसे तीसरा स्थान दिया गया था।

मशहूर है बिल्ली :

मशहूर है बिल्ली :

टेलर स्विफ्ट की बिल्ली कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। अगर लोकप्रियता की बात की जाए तो यह बिल्ली टेलर स्विफ्ट की लोकप्रियता को टक्कर देती नजर आती है। सोशल मीडिया पर ओलिविया बेनसन के नाम पर कई फैन पेज हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इस बिल्ली की तस्वीरों से कई मीम भी बन चुके हैं जो ऑल टाइम वायरल हैं।

बॉलीवुड सितारों से ज्यादा अमीर :

बॉलीवुड सितारों से ज्यादा अमीर :

टेलर स्विफ्ट की नेट वर्थ करीब 4700 करोड़ रुपये बतायी जाती है। जबकि उनकी बिल्ली जिसका ब्रांड वैल्यू करीब 800 करोड़ रुपये का है बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी स्टार्स से ज्यादा अमीर हैं। टेलर स्विफ्ट की बिल्ली कई बड़े-बड़े ब्रांड के विज्ञापन फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X