महज 20 साल की उम्र में अमेरिकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट ने जीता था पहला ग्रैमी अवार्ड, अब तक जीते इतने ग्रैमी

Taylor Swift

अमेरिकी पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में अगर किसी को हीरे का टैग दिया गया है, तो वह है टेलर स्विफ्ट। टेलर स्विफ्ट हमेशा अपने गानों से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। टेलर स्विफ्ट 13 दिसंबर को अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं। टेलर स्विफ्ट को आमतौर पर स्वतंत्र संगीत और संस्कृति के समर्थन के लिए जाना जाता है। महज 20 साल की उम्र में टेलर स्विफ्ट ने पहला ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसके बाद तो अवॉर्ड्स जीतने का सिलसिला ही चल निकला। टेलर स्विफ्ट बचपन से ही काफी टैलेंटेड रही हैं। टेलर स्विफ्ट ने ना सिर्फ अवॉर्ड्स जीते हैं बल्कि उनके नाम पर कई रिकॉर्ड्स भी हैं।

आइए आपको American Pop Singer टेलर स्विफ्ट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं :

बचपन से ही था सिंगिंग के प्रति झुकाव :

बचपन से ही था सिंगिंग के प्रति झुकाव :

टेलर स्विफ्ट का जन्म अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर में हुआ था। टेलर स्विफ्ट ना सिर्फ एक बेहद टैलेंटेड सिंगर हैं बल्कि वह एक अच्छी एक्ट्रेस भी हैं। टेलर स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर 1989 में हुआ था। टेलर स्विफ्ट का बचपन से ही कविता लेखन और सिंगिंग की तरफ झुकाव रहा है। जब टेलर चौथी कक्षा में पढ़ती थी, उस समय उन्होंने 3 पेज की कविता 'मोंस्टर इन माई क्लोसेट' लिखी थी, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय कविता का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद टेलर जब महज 10 साल की थी, उस समय से वह कैरियोके प्रतियोगिताओं, समारोहों और शहर व आसपास के मेलों में गाने गाती थी। इतनी छोटी उम्र से ही टेलर स्विफ्ट ने गाने लिखना शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महज 15 साल की उम्र में साल 2004 में टेलर स्विफ्ट ने अपना पहला रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

अपने नाम के एल्बम से ही शुरू किया करियर :

अपने नाम के एल्बम से ही शुरू किया करियर :

टेलर स्विफ्ट के करियर का पहला एलबम उनके नाम के शीर्षक से ही रिलीज हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं, हॉट कंट्री सॉन्ग्स चार्ट पर भी यह पहली बार में ही प्रदर्शित किया गया था। दूसरे एलबम 'फियरलेस' से ही टेलर स्विफ्ट ने कमाल कर दिया और एक या दो नहीं बल्कि 4 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत लिये। इस एलबम में आईकॉनिक गाने 'यू बिलोंग विद मी' और 'लव स्टोरी' शामिल हैं। टेलर स्विफ्ट ने महज 20 साल की उम्र में पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। इसके साथ ही सबसे कम उम्र में ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली वह सिंगर बन गयी।

 11 ग्रैमी, 40 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स और भी कई :

11 ग्रैमी, 40 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स और भी कई :

सिंगिंग की दुनिया में खुद को स्थापित करने के बाद टेलर स्विफ्ट ने 2009 में फिल्म 'वेलेंटाइंस डे' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसी साल टेलर ने टीवी पर भी डेब्यू किया और वह सीरीज 'सीएसआई' में नजर आई। टेलर स्विफ्ट के नाम पर कुल 11 ग्रैमी, 23 एमएम और 29 बिलबोर्ड, 40 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स हैं। टेलर स्विफ्ट के बारे में अगर यह कहा जाए कि वह दुनिया की बेस्ट सेलिंग डिजिटल आर्टिस्ट हैं, तो यह गलत नहीं होगा।

कई लोगों को कर चुकी हैं डेट :

कई लोगों को कर चुकी हैं डेट :

टेलर स्विफ्ट ने अपने निजी जीवन में कई लोगों को डेट किया है। जिन लोगों को टेलर ने डेट किया उनमें जॉय जोनस, कोनर केनेडी, टेलर लैन्टर, जॉन मेयर और हैरी स्टाइल्स जैसी हस्तियां शामिल हैं। साल 2016 से पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट एक्टर जोई एवलिन को डेट कर रही हैं। दोनों आज भी साथ में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X