..................... Tattoos made on the body of Bollywood actors and the special reason behind it, know here|बॉलीवुड एक्टर्स के शरीर पर बने टैटू और उसके पीछे की खास वजह, जाने यहां| - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड एक्टर्स के शरीर पर बने टैटू और उसके पीछे की खास वजह, जाने यहां

Tattoos made on the body of Bollywood actors

कई बार फैशन तो कई बार किसी कारण से बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने शरीर पर टैटू गुदवाते हैं। सेलिब्रिटिज को देखकर उनके फैंस भी अक्सर उनकी तरह ही टैटू अपने शरीर के विभिन्न अंगों पर गुदवाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड सेलेब्स के टैटू के पीछे की कहानी क्या है ? टैटू ना सिर्फ एक्टर्स के शरीर के किसी खास अंग को उभारता है बल्कि अपने आप में कई बार गहरे राज भी छुपाये होते हैं।

आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के शरीर पर छपे टैटू के पीछे छिपे राज के बारे में

प्रियंका चोपड़ा जोनस :

प्रियंका चोपड़ा जोनस :

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस की कलाई पर एक टैटू गुदा हुआ है। इस टैटू में कोई फूल या डिजाइन नहीं बल्कि 'Daddy's lil girl' लिखा हुआ है। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन 2013 में कैंसर से हो गया था। प्रियंका अपने पिता की लाडली मानी जाती हैं। इसलिए अपने पिता की याद में प्रियंका ने अपनी कलाई पर यह टैटू बनवाया था।

कंगना रनौत :

कंगना रनौत :

अपने बेबाक अंदाज से हमेशा चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का टैटू भी काफी चर्चाओं में रहा है। कंगना ने 2016 में अपने गर्दन पर एक टैटू बनवाया था, जिसका फोटो उनके टैटू आर्टिस्ट ने ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। कंगना के टैटू में एक एंजल बनी हुई है, जो वॉरियर एंजल को दर्शाती है। कंगना का नेचर भी वॉरियर जैसा ही माना जाता है।

अक्षय कुमार :

अक्षय कुमार :

अक्षय कुमार ने अपने पूरे परिवार का नाम अपने शरीर पर टैटू के तौर गुदवा रखा है। अक्षय की पीठ पर उनके बेटे आरव का नाम गुदवाया हुआ है। उनके कंधे पर उन्होंने अपनी बेटी नितारा का नाम गुदवाया है। अक्षय कुमार का तीसरा टैटू उनके दूसरे कंधे पर है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल का नाम गुदवाया है।

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस आलिया भट्ट जो हाल ही में मां बनी हैं, दूसरे स्टार्स अलग है। आलिया ने अपने गर्दन पर एक टैटू गुदवाया है। इसमें उन्होंने 'पटाका' लिखवाया है। इस टैटू को उन्होंने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के समय बनवाया था।

ईशा द्योल :

ईशा द्योल :

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की बेटी ईशा द्योल की पीठ पर अक्सर आपने कुछ लिखा हुआ देखा होगा। ईशा द्योल ने गायत्री मंत्र को अपने कंधे पर टैटू की तरह गुदवाया हुआ है। वहीं ईशा के दूसरे कंधे पर एक पृथ्वी के आकार का टैटू गुदा हुआ है जिसके बीच में 'ऊं' लिखा हुआ है। दोनों टैटू को देखने से समझ में आता है कि ईशा काफी धार्मिक स्वभाव की हैं।

दीपिका पादुकोण :

दीपिका पादुकोण :

सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने अपनी गर्दन पर पहले 'आरके' का टैटू बनवाया था, जिसे बाद में उन्होंने निकलवा दिया। इसके अलावा दीपिका ने अपने एंकल पर एक और टैटू बनवाया। एंकलेट के आकार में बने इस टैटू में दीपिका ने अपने नाम का पहला अक्षर गुदवाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X