जब टार्जन के एक्टर से डरने लगे थे धर्मेंद्र-गोविंदा जैसे स्टार्स, एक्टिंग छोड़ते ही बदले रंग-ढंग

hemant birje, mithun chakraborty

हॉलीवुड इंडस्ट्री में टार्जन को लेकर कई सारी फिल्में बनाई गई है। 90 के दशक में हिंदी में टार्जन को लेकर पहली बार फिल्म बनाई गई थी और बॉलीवुड में इसने तहलका मचा डाला था। इसी फिल्म में टार्जन फेम हेमंत बिरजे का करियर काफी ज्यादा पीक पर पहुंच गया था। बता दें कि टार्जन के बाद ढेर सारी फिल्में उन्हें ऑफर होने लगी थी और इसके बावजूद भी वह सक्सेसफुल नहीं हो पाए। इसके पीछे क्या वजह थी इस बात का खुलासा सालों बाद खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

फिल्म टार्जन में टार्जन की भूमिका निभाने वाले एक्टर हेमंत रातों-रात काफी ज्यादा मशहूर हो गए थे। उनकी शक्ल से लेकर बॉडी और एक्टिंग इतनी ज्यादा जबरदस्त थी कि उस साल हर किसी की जुबान पर उन्हें का नाम चढ़ा हुआ था। इस फिल्म में हेमंत को मशहूर अभिनेत्री किमी काटकर के साथ में देखा गया था और दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के बाद उन्हें 100 से ज्यादा फिल्मों का ऑफर आया। इतनी ज्यादा लोकप्रियता होने के बावजूद भी हेमंत वन टाइम वंडर बनकर रह गए और इसकी वजह यह थी कि उस दौर के एक्टर्स उनसे इनसिक्योर होने लगे थे।

खुद एक इंटरव्यू के दौरान हेमंत ने बताया था कि टार्जन के बाद उन्हें बहुत सारे ऑफर आने लगे। इस पर उन्होंने कहा कि "उस वक्त बड़े सितारे मेरे साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थे कि कहीं मैं उनका स्टारडम कम ना कर दूं। धर्मेंद्र से लेकर गोविंदा जैसे सितारे भी मुझे इनसिक्योर होने लगे थे। कई तो डायरेक्टर्स ने मुझे यह कह दिया था कि मुझे अपना शरीर काम करना होगा। कुछ लोगों ने कहा कि कम स्मार्ट दिखाना होगा।" हेमंत ने बताया कि उस वक्त उनका फिल्म मेकर आबू मालिक ने फिल्म जोरदार ऑफर की और शाइनिंग अमाउंट भी दे दिया। लेकिन बाद में उन्हें खबर मिली की फिल्म का दूसरा बड़ा स्टार उनके साथ में काम नहीं करना चाहता है।

हेमंत ने बताया कि जब उनके हाथ से फिल्में निकलने लगी तो इस वक्त में मिथुन चक्रवर्ती ने उनका काफी सपोर्ट किया। वह हेमंत को एक छोटे भाई की तरह ट्रीट करते थे। हेमंत ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती ने उनकी मदद करने के लिए उनके साथ में 20 फिल्मों में काम किया। एक्टर ने बताया कि मिथुन बहुत ही अच्छे इंसान है और वह हर किसी की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। मिथुन कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन उनका करियर बन नहीं पाया और कुछ सालों बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी।

More from Filmibeat

Read more about: hemant birje mithun chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X