..................... Tarini kalingarayar fiance of kalidas jayaram crores of net worth at the age of 23 - Hindi Filmibeat

कौन है तारिणी कलिंगरायर? बनने जा रही है कालिदास जयराम की पत्नी, 23 साल की उम्र में बनी करोड़ों की मालकिन

Kalidas jayaram, Tarini kalingarayar

आज हम साउथ सिनेमा की एक ऐसी जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं जो कि काफी ज्यादा खूबसूरत है। दरअसल जयराम और पार्वती फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। उनके बड़े बेटे कालिदास जयराम ने अपनी लाइफ पार्टनर तारिणी कलिंगरायर को काफी लंबे समय तक डेट किया और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दे की तारिणी एक मशहूर मॉडल है और वह चेन्नई से ताल्लुक रखती है।

कालिदास और तारिणी में है 7 साल का फर्क

कालिदास जयराम की उम्र 30 साल की है और वह अपनी मंगेतर से तकरीबन 7 साल बड़े हैं। दोनों की उम्र में अगर देखा जाए तो काफी फासला है। लेकिन तारिणी ने काफी कम उम्र में अपनी एक खास पहचान बनाई है। वह मॉडल होने के साथ-साथ एक ब्यूटी क्वीन भी है। उनका बचपन काफी मुश्किलों में भी था और उनकी मां ने बड़ी मुश्किलों से उनको पाल पोसकर बड़ा किया।

16 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करियर में रखा कदम

तारिणी ने पढ़ाई करते हुए मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाया। बता दे की 16 साल की उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग करियर को चुन लिया था। यहां तक कि कॉलेज की दिनों में उन्होंने फिल्म मेकिंग सीख ली थी। इसके बाद मिस डीवा 2021 का हिस्सा बनी। यहां पर वह तीसरी रनरअप रही। वह ब्यूटी कॉन्टेस्ट के चलते काफी मशहूर हो गई थी।

मिस तमिलनाडु 2019 का ख़िताब कर चुकी है अपने नाम

तारिणी मिस तमिलनाडु 2019 का टाइटल अपने नाम कर चुकी है। ज्यादातर समय मॉडलिंग और फोटोशूट में वह व्यस्त रहती है। कुछ खबरों के अनुसार तारिणी की नेटवर्थ एक करोड रुपए से ज्यादा है। वह एडवर्टाइजमेंट और स्पॉन्सरशिप से काफी अच्छी खासी अर्निंग कर लेती है।

आलीशान घर और महंगी गाड़ियों की शौकीन है तारिणी

अगर तारिणी के कलेक्शन की बात करें तो आपको बता दें कि चेन्नई में उनका एक आलीशान घर है और वह एक ऑडी कर भी रखती है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में ही कालिदास जयराम के परिवार के साथ में ओणम मनाया था। तभी से लोगों को लगने लगा था कि वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि जल्दी ही दोनों सात फेरे ले लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X