अपूर्वा में तारा सुतारिया जिस सीन को बता रही हैं सबसे शानदार,उसमें हुई इतनी बड़ी गलती, कहेंगे क्या दिखा रहे हो

Tara sutaria, apoorva

तारा सुतारिया बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और इन दिनों वह अपनी फिल्म अपूर्वा को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। फिल्म को निखिल भट्ट के निर्देशन में बनाया गया। जिसमें तारा सुतारिया के अलावा राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी भी नजर आए। फिल्म में ऐसे कई सारे सीन थे जिनको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। लेकिन एक सीन ऐसा है जिसकी लोगों ने काफी जमकर तारीफ की और इसमें सबसे बड़ी गलती भी देखने को मिली। तारा सुतारिया ने खुद भी इस सीन की जमकर तारीफ की है।

तारा सुतारिया ने वीडियो किया शेयर

दरअसल आपको बता दें कि तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक गलत सीन के वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो के दौरान एक्ट्रेस एक शख्स को धक्का देने के बाद में बाल्टी को उसके सिर पर मार देती हैं। लेकिन असलियत में वह शख्स के सिर पर नहीं बल्कि जमीन के दूसरी तरफ उसे बाल्टी को मार रही होती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए तारा सुतारिया कैप्शन में लिखती है कि "बहुत से लोगों ने मुझे इस बारे में बताया कि अपूर्वा फिल्म में यही वो हिस्सा है जिसको उन्होंने सबसे ज्यादा पसंद किया। पहली बार ऐसा हो रहा है कि मेरा किरदार खुद को बचाने के लिए एक अकल्पनीय काम कर रहा है।"

तारा सुतारिया ने कैप्शन में लिखी अपने दिल की बात

तारा सुतारिया ने कैप्शन में आगे यह भी लिखा कि हमने इसे एक ही बार में शूट किया और फिर में पहला टेक लिया। यह मेरी पसंदीदा फिल्म में से एक रही और मुझे ऐसा लगता है कि यह एक ही बार में अपूर्वा के बारे में सब कुछ बता देती है। तारा सुतारिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तारा सुतारिया की फिल्म अपूर्वा को disney+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: tara sutaria apoorva
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X