‘आशिक बनाया आपने’ में इमरान हाश्मी संग किसिंग सीन पर तनुश्री दत्ता ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं बहुत.

Tanushree Dutta

तनुश्री दत्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है। उन्होंने अपनी एक्टिंग की वजह से दर्शकों का दिल जीत और वह खूबसूरती को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रही। आज के वक्त में वह पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने 'आशिक बनाया आपने' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। फिल्म के दौरान इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद भी आई।

18 साल बाद किसिंग सीन पर बोली तनुश्री दत्ता

लेकिन 'आशिक बनाया आपने' का टाइटल ट्रैक काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहा। इसके दौरान तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी के बीच में किसिंग सीन भी फिल्माए गए थे। जो कि काफी तेजी से वायरल भी हुए थे। लेकिन अब तनुश्री दत्ता ने 18 साल के बाद इस पर खुद खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस किसिंग सीन के दौरान वह काफी ज्यादा असहज महसूस करने लगी थी। इसको उन्होंने 'अजीब' अनुभव बताया।

तनुश्री दत्ता ने शेयर किया इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन एक्सपीरियंस

दरअसल, हाल ही में तनुश्री दत्ता ने फिल्मी ज्ञान के साथ एक इंटरव्यू सजा किया। जहां पर उन्होंने इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन पर बात की। तनुश्री ने इमरान के साथ तीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने बताया कि एक्टर के साथ उनका एक चॉकलेट में किसिंग सीन हुआ था जो कि फिल्म में नहीं रखा गया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए पहली बार यह काफी अजीब रहा। दूसरी बार में थोड़ा काम अजीब था और उनका यह मानना है कि व्यक्तिगत तौर पर वास्तविक जीवन में उनके और एक्टर के बीच कोई तालमेल नहीं था।

इमरान हाशमी को लेकर बोली तनुश्री दत्ता

इस इंटरव्यू के दौरान तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी को लेकर भी बात की और बताया कि एक्टर को भले ही किसर बॉय के नाम से जाना जाता है। लेकिन बता दे की किसिंग सीन को करने में सबसे ज्यादा अनकंफरटेबल वही रहे। एक्ट्रेस ने बताया कि वह सहज किसर नहीं है और ना ही एक्ट्रेस है। हालांकि आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता काफी ज्यादा लाइफ लाइफ में रह चुकी है और इतना ही नहीं वह अपने विवादित बयान को लेकर भी सुर्खियों में आ चुकी हैं।

तनुश्री दत्ता का करियर

तनुश्री दत्ता के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2005 में 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू किया। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई। इसी के अलावा तनुश्री दत्ता को चॉकलेट: डीप डार्क सेक्रेट्स, रकीब: राइवल्स में लव, सास बहू और सेंसेक्स, गुड बॉय जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार अभिनेत्री ने साल 2013 में 'हमने ली है शपथ' फिल्म में काम किया। लेकिन बाद में उन्होंने पर्दे से दूरी बनाने का निर्णय लिया।

Read more about: tanushree dutta emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X