एक्ट्रेस जिसने हथौड़े से बॉयफ्रेंड का सिर फोड़ा, पति के सामने ही BF को उतार दिया मौत के घाट फिर अगले दिन..

Actress Kill Boyfriend: 1 जनवरी 2020 के दिन लोग नए साल का जश्न मना रहे थे और इसी बीच भरी दुपहरी में कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री घबराई हुई चेन्नई के राजा मंगलम पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां पर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि मैंने कत्ल किया है। दरअसल यह बात साल 2012 की है जब टीवी शो की शूटिंग के दौरान एस देवी की मुलाकात 6 साल छोटे एम रवि के साथ में हुई थी।
दोनों का सीक्रेट एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था और एक दिन इस रिश्ते की खबर एस देवी के पति शंकर को लगी। कुछ महीनो तक तो दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे और 31 दिसंबर 2019 को देवी की तलाश करते हुए रवि कोलाथुर पहुंच गया था। फिर 1:30 पर देवी की बहन लक्ष्मी के घर वह पहुंचा। लक्ष्मी से मिलकर वह गिड़गिड़ाते हुए बोला की देवी से मुलाकात करनी है।
लेकिन देवी को देखते ही रवि जुलुनी हो गया था और यही कहता रहा कि वह उसके बिना जी नहीं पाएगा। लेकिन एक्ट्रेस के पति और उनकी बहन के अलावा जीजा जी ने भी रवि को खूब समझने की कोशिश की। लेकिन रवि मानने को तैयार नहीं था कि वह देवी के साथ ही रहना चाहता है।
हालांकि बाद में पुलिस के सामने एस देवी ने हत्या का जुर्म कबूल किया और सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस कोलाथुर स्थित उनकी बहन के घर पर पहुंची और वहां पर रवि की सांसे चल रही थी। तब उसे अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। अगले दिन रवि का पोस्टमार्टम हुआ और इसमें मौत की वजह सिर पर हुआ वार बताया गया।


Click it and Unblock the Notifications











