पंजाबी कुड़ी के प्यार में दीवाने हो गए थे तमिल एक्टर सूर्या, काम करते-करते ही हुआ प्यार और फिर...

तमिल के सुपरस्टार कहे जाने वाले सूर्या 45 साल के हो चुके हैं और आपको बता दें कि उनके बेहतरीन एक्टिंग की वजह से भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है. इतना ही नहीं और एक परफेक्ट फैमिली मैन भी कहा जाता है.
दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने तमिल एक्ट्रेस ज्योर्थिका के साथ में साल 2006 में शादी की. दोनों के बीच में काम करते करते प्यार हो गया. दोनों ने कई सारी फिल्मों में साथ में काम भी किया है और धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गई. जिसके बाद में दोनों ने शादी रचा ली. आज हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं.
पहली बार में ही ज्योतिका पर हार बैठे थे सूर्या अपना दिल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तमिल के सुपरस्टार के लिए जाने वाले सूर्या और ज्योतिका की पहली मुलाकात साल 1999 में हुई थी. दोनों ने फिल्म पूवेलल्म केतुपार में काम किया. दोनों ही उस समय इंडस्ट्री में नए-नए आए थे और अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे. लेकिन सूर्या ने जब ज्योतिका को काम करते हुए देखा और यह भी देखा कि एक्ट्रेस अपने काम के लिए कितने सीरियस थी. सूर्या ने एक्ट्रेस का यही बर्ताव देखकर उन पर अपना दिल हार बैठे.
दूसरी मुलाक़ात में दोनों के बीच हुई दोस्ती
वैसे तो सूर्या को एक तमिल एक्टर माना जाता है और वही ज्योति का एक पंजाबी परिवार से आती है. जिस समय ज्योतिका ने तमिल इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया तो उस समय उन्हें भाषा में दिक्कत हुआ करती थी. उन्होंने बहुत ही सीरियस तरीके से तमिल भाषा भी सीखी और इसी वजह से एक्टर भी उन पर फिदा हो गए. लेकिन साल 2001 में ज्योति का ने इस बात को नोटिस किया कि उनकी एक फिल्म के सेट के सामने से ही सूर्या गुज़रे. उस वक्त ज्योतिका ने अपने असिस्टेंट को भेजकर उन्हें वहां पर बुलवाया और उनसे बातें भी की. ये उनकी दूसरी मुलाकात की और इस मुलाकात के बाद में दोनों के बीच में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी.
ज्योतिका ने अपनी फ़िल्म के लिए सूर्या का नाम किया सजेस्ट
इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 2001 में जब सूर्या की फिल्म नंदा रिलीज हुई थी तो एक्ट्रेस ज्योतिका प्रीमियर पार्टी में उनकी फिल्म देखने के लिए भी आई थी. एक्ट्रेस को यह फिल्म भी काफी अच्छी लगी थी. उस समय ज्योतिका तमिल इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्टर बन चुकी थी. लेकिन सूर्या इस समय भी एक मशहूर अभिनेता बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे. लेकिन बाद में ज्योतिका ने ही अपनी आने वाली फिल्म काखा... काखा के लिए सूर्या का नाम मेकर्स को सजेस्ट कर दिया था. जिसके बाद में सूर्या को यह फिल्म मिल गई थी.
गुपचुप तरीके से कर ली थी सगाई
ज्योतिका और सूर्या ने ये फिल्म साथ में की. दोनों के बीच में प्यार उमड़ने लगा. जिसके बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया और मूवी रिलीज होने तक ही उन्होंने एक सीक्रेट इंगेजमेंट भी कर ली. हालांकि आपको बता दें कि एक्टर के माता-पिता इस शादी के लिए राज़ी नहीं थे. लेकिन एक्टर ने माता-पिता को मनाया और साल 2006 में एक्ट्रेस के साथ में ग्रैंड वेडिंग की. दोनों की शादी तमिल इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है. ज्योतिका ने भी शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया. जिसके बाद में साल 2007 में उन्होंने बेटी दीया और साल 2010 में बेटे देव को जन्म दिया. मां बनने के तकरीबन 8 साल के बाद में एक्ट्रेस ने एक्टिंग में दोबारा कदम रखा.


Click it and Unblock the Notifications













