माता-पिता ने बनाया इस हसीना पर शादी का प्रेशर, अब 33 साल की उम्र में शादी करने को मजबूर

बॉलीवुड का फेमस कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। दोनों को साथ में 'लस्ट स्टोरीज 2' में देखा जा चुका है। वह इस बात को खुलेआम कबूल कर चुके हैं कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दे कि यह कपल अपने रिश्ते को अब एक नया मोड़ देने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार तमन्ना और विजय शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
तमन्ना भाटिया पर है शादी को लेकर परिवार का प्रेशर
तेलुगू सिनेमा की एक रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना और विजय शादी के बंधन में बंधने को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं।खबरों के अनुसार तमन्ना पर शादी करने का माता-पिता की तरफ से काफी दबाव बनाया जा रहा है। इसी वजह से 33 साल की एक्ट्रेस शादी करने को लेकर विचार कर रही है। खबरों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि भोले शंकर और रजनीकांत अभिनीत जेलर के कल गाने में दिखाई देने के बाद में अब एक्ट्रेस ने कोई भी नई फिल्म को साइन नहीं किया है।
शादी करने का विचार कर रही है तमन्ना भाटिया
साल 2024 के जून महीने में तमन्ना भाटिया शादी करने को लेकर विचार कर रही है। एक्ट्रेस ने बताया की शादी एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी होती है और किसी को भी इस रिश्ते में जाने से पहले बहुत सोचना पड़ता है। लोगों को शादी तभी करनी चाहिए जब वह इसके लिए पूरी तरीके से तैयार हों।
तमन्ना भाटिया ने की अपने दिल की बात
इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान तमन्ना भाटिया ने यह भी कहा कि उन्होंने 18 साल पहले फिल्मी करियर शुरू किया। तब उन्हें लगा था कि वह इंडस्ट्री में 8 से 10 साल तक ही टिक पाएंगी। लेकिन 30 साल की उम्र तक अपनी शादी और दो बच्चों की वह कल्पना करने लगी थी। लेकिन अब तमन्ना भाटिया की जिंदगी काफी बदल गई है।
तमन्ना भाटिया करना चाहती है दो बच्चे
तमन्ना भाटिया ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि "जब मैं काम करना शुरू किया तो मुझे लगा था कि मैं 8 से 10 साल तक ही कर पाऊंगी। इस हिसाब से मैं गणित लगाया और मुझे लगा था कि 30 साल तक मैं काम बंद कर दूंगी और शादी कर लूंगी। मेरे दो बच्चे हो जाएंगे। लेकिन 30 साल से ज्यादा कि मैं हो चुकी हूं और अब तक भी शादी का कोई भी प्लान नहीं बन रहा है। जब मैं सच में 30 साल की हो गई थी तो मुझे ऐसा लगा कि मैं तो बस अभी पैदा हुई हूं और यह मेरा पुनर्जन्म जैसा था। एक ब्रांड न्यू बेबी की तरह।"


Click it and Unblock the Notifications