बॉलीवुड में हुई फ्लॉप, एक गाने के लेती हैं 1 करोड़, इस हसीना की नेट वर्थ सुन पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन!

Tamannaah Bhatia Net Worth: तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने तमिल से लेकर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और भले ही अभी तक वह बॉलीवुड में हिट फिल्म ना दे पाई हो लेकिन साउथ की वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है।
तमन्ना भाटिया ने तेलुगू से लेकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। बाद में उन्होंने बाहुबली और बाहुबली 2 फिल्म में भी फीमेल लीड किरदार निभाया। उन्होंने अवंतिका का किरदार निभा कर दर्शकों को इंप्रेस किया। फिल्म में प्रभास के अपोजिट उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। बाहुबली 2 फिल्म हजार करोड़ कमाने वाली भारत की पहली फिल्म बन गई थी।
लेकिन आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रह पाया। एक्ट्रेस को अपने काम की तो खूब तारीफ मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई। अभिनेत्री को हम शक्ल से लेकर हिम्मतवाला जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। लेकिन एक भी हिट साबित नहीं हुई।
हालांकि तमन्ना भाटिया इस समय स्त्री 2 में अपने गाने 'आज की रात' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनका यह गाना चार्टबीट पर टॉप पर बना हुआ है और ट्रेंड कर रहा है। साथ ही एक्ट्रेस को लस्ट स्टोरीज वेब सीरीज में भी देखा गया था। इसमें उन्हें विजय वर्मा के साथ देखा गया। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी और रियल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया का भले ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कैरियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन फिर भी वह करोड़ों की मालकिन है। बता दे कि वह एक गाने का एक करोड रुपए चार्ज करती हैं और एक फिल्म के लिए 3 करोड़ का चार्ज करती हैं। डीएनए इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 120 करोड़ की है।


Click it and Unblock the Notifications