पहली ही फिल्म से मचाया तलहका, लेकिन किस्मत ने किया तबाह, दूर भागने लगे थे एक्टर-डायरेक्टर

हमने अक्सर सुना है कि अगर मेहनत की जाए तो मंजिल जरूर मिलती है. लेकिन अगर किस्मत हमारे साथ नहीं तो वह मेहनत भी खराब चली जाती है. यह बात भी कहीं ना कहीं सच है कि मेहनत के साथ-साथ थोड़ी बहुत किस्मत भी होनी चाहिए. तभी जाकर किसी को अपनी एक मंजिल मिलती है. लेकिन आज हम आपको एक एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो कि बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस के लिए भी खतरे की घंटी हुआ करती थी. लेकिन किस्मत के साथ ना देने की वजह से उनका करियर पूरी तरीके से तबाह हो गया.
चुटकीयों में तबाह हुआ एक्ट्रेस का करियर
दरअसल आपको बता दें कि हसीना ने पहली ही फिल्म से रातों-रात सुर्खियां बटोर ली. इतना ही नहीं कुछ ऐसा हुआ कि चुटकी बजाते ही एक्ट्रेस का पूरा करियर बर्बाद हो गया. आपको वह गाना याद होगा 'आपका खत मिला आपका शुक्रिया, आपने याद किया आपका शुक्रिया'. लेकिन अगर आपने यह गाना नहीं सुना तो 'ले तो आए हो हमें सपनों के गांव में' यह गाना आपने जरूर सुना होगा. दरअसल हम बात कर रहे हैं जानी-मानी एक्ट्रेस ताल्लूरी रामेश्वरी की.
रातों-रात लाइमलाइट मे आ गयी थी हसीना
बता दें कि ताल्लूरी रामेश्वरी 70 से 80 के दशक की बेमिसाल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थी. लेकिन एक्ट्रेस का कैरियर चुटकियों में बर्बाद हो गया. दरअसल आपको बता दें कि साल 1977 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' में एक सांवली और साधारण सी लड़की नजर आई थी. इस फिल्म के रिलीज होते ही हिंदी सिनेमा में बवाल आ गया था. बता दें कि इस फिल्म में ताल्लूरी रामेश्वरी ने यही किरदार निभाया और वह फर्श से अर्श तक पहुंच गई. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से हर किसी के दिलों को चुरा लिया था.
ताल्लूरी रामेश्वरी की पहली फिल्म हुई हिट
अगर हम ताल्लूरी रामेश्वरी के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उनका जन्म आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 6 जनवरी 1958 में हुआ. बचपन से ही उनके दोस्तों ने हीरोइन कहते. उनका सपना था कि वह सिनेमा में नाम बनाएँ. लेकिन जब एक्ट्रेस की पढ़ाई पूरी हुई तो वह सीधे पुणे पहुंच गई. वहां पहुंचकर उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एडमिशन लिया. वहां पर उन्होंने एक्टिंग की बारीकियों को सीखा और बाद में 1975 में अभिनय में ग्रेजुएट कर लिया. लेकिन इत्तेफाक से इसी समय राजश्री प्रोडक्शन वाले एक फिल्म प्लान कर रहे थे और उन्हें एक सांवली लड़की की जरूरत थी. जिसके बाद में रामेश्वरी को यह पता चला तो गया ऑडिशन के लिए पहुंचे और फिल्म में कमरों के किरदार में उन्हें चुन लिया गया. उन्होंने पहली फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' में काम किया.
एक्ट्रेस की आंख में लगी चोट
ताल्लूरी रामेश्वरी ने अपनी पहली ही फिल्म से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. जिसके बाद उन्होंने काफी सारी फिल्मों में काम किया. लेकिन 1979 में एक फिल्म 'सुनैना' बन रही थी और उसमें एक अंधी लड़की का किरदार एक्ट्रेस ने निभाया. उन्हें घोड़े पर सवारी करनी थी. सब कुछ सही चल रहा था और वह अचानक से घोड़े से नीचे गिर गई. उनकी आंख से खून आने लगा और काफी तहलका मच गया. अभिनेत्री को इलाज के लिए अमेरिका भेज दिया गया और डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने के लिए कह दिया. लेकिन उसके लिए 9 महीने का इंतजार करना पड़ा. एक्ट्रेस का ऑपरेशन तो हुआ लेकिन उनकी आंख छोटी हो गई. पूरी तरीके से उनका करियर भी बर्बाद हो गया. यहां तक कि उन्हें फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम मिलना भी बंद हो गया.
अब बिज़नेस में अज़मा रहीं अपना हाथ
ताल्लूरी रामेश्वरी के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने क्लासमेट और पंजाबी एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर दीपक सेठ से शादी रचा ली. अब वह फिल्मों से दूरी बनाए हुए अपना एक बिजनेस संभाल रही है. एक्ट्रेस में नीमली नेचरल्स के नाम से अपना एक ग्रैंड शुरू कर लिया है. जिसमें नेचुरल स्किन केयर और अरोमा थेरेपी प्रोडक्ट बनाए जाते है.


Click it and Unblock the Notifications
