अजय देवगन के साथ 100 करोड़, अब सलमान के साथ Dhamaka, ये हैं बॉलीवुड की सबसे लकी एक्ट्रेस
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत को लेकर चर्चा में है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी लंबी होने वाली है। बता दें कि एक के बाद एक नाम इस फिल्म के लिए सामने आ रहे हैं। इसी बीच भारत में एक और बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। ये एक्ट्रेस सलमान की एक सुपरहिट फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं और अब उनके साथ भारत में बड़ा धमाका करने जा रही हैं।
[IIFA: Best फिल्म.. Best एक्टर, 2018 का सबसे तगड़ा मुकाबला, नाम भी फाइनल, जानें पूरी List]
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक तब्बू की। जी हां, जय हो के बाद अब तब्बू सलमान के साथ भारत में भी स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। चर्चा है कि फिल्म भारत में तब्बू एक बेहद अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। सबसे पहले भारत में सलमान खान के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी का नाम फाइनल किया गया था और वो एक बार फिर से सलमान के साथ नजर आने वाली हैं।

बता दें कि पिछले साथ तब्बू अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आई थीं। वहीं इस फिल्म के लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली थीं। हाल ही में वे गोलमान अगेन में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के आइफा अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुई हैं। बहरहाल, आगे जानें बॉलीवुड की इस बेहतरीन एक्ट्रेस के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें और देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications