बॉलीवुड की इस हसीना ने समाज को छोड़ा पीछे, बिना शादी किए ही बसा लिया था घर, फिर भी 51 साल की उम्र में है सिंगल

अक्सर फिल्मी सितारों के अफेयर के चर्चे खूब चलते हैं और इतना ही नहीं फैंस भी चटकारे लेते हुए यह सब जानना और पढ़ना चाहते हैं। फिल्मी सितारों के अफेयर्स से लेकर निजी जीवन तक के बारे में सिनेमा प्रेमी जन के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। उन्होंने अफेयर्स के चलते भी काफी सुर्खियां बटोरी और प्यार भी हासिल हो गया। लेकिन इसके बावजूद 52 साल की उम्र में वह अकेली रह रही है।
10 साल तक लिव इन में रहीं तब्बू
जिस अभिनेत्री की हम बात कर रहे हैं उन्होंने कमर्शियल फिल्मों के साथ-साथ रियलिस्टिक फिल्मों में भी काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और 30 सालों तक सिनेमा पर अपनी धाक जमाए रही। लेकिन अब वह 52 साल की हो चुकी है और वह 10 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं।
निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही तब्बू
अगर आप अभी तक इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि भूल भुलैया 2 और दृश्यम 2 में नजर आ चुकी तब्बू है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म बंजारा से की थी। अपने करियर में उन्होंने काफी हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर वह सुर्खियों में रही।
तब्बू का रहा नागार्जुन संग अफेयर
एक वक्त था जब तब्बू को साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले नागार्जुन से प्यार हो गया था और वह उनके साथ में रिलेशनशिप में भी थी। कुछ खबरों के अनुसार नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। लेकिन बाद में जब तब्बू को इस रिश्ते में कोई भी भविष्य नहीं दिख तो उन्होंने नागार्जुन से अलग होने का फैसला लिया।
तब्बू के रहे कई अफेयर
हालांकि नागार्जुन के बाद में तब्बू का नाम संजय कपूर के साथ में भी जोड़ा गया। दोनों के अफेयर ने खूब जोर भी पकड़ा और काफी सुर्खियों में रहा। यहां तक कि डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला के साथ में भी उनके अफेयर की खबरें सामने आई। लेकिन तब्बू ने अपने सिंगर रिलेशनशिप स्टेटस पर एक नया खुलासा किया और बताया कि वह आज तक सिर्फ अजय देवगन के कारण सिंगल है।
तब्बू ने अजय देवगन को ठहराया अपने सिंगल होने का दोषी
एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने कहा कि "अजय देवगन और मैं एक दूसरे को 25 सालों से जानते हैं। वह मेरे कजिन समीर आर्या के पड़ोसी हुआ करते हैं और मेरे काफी अच्छे दोस्त भी हैं। अजय मेरे जीवन में तब से हैं जब से मैंने करियर में आगे बढ़ना शुरू किया और उन्होंने हमारे रिश्ते की नींव रखी। उन दिनों समीर और अजय मेरे ऊपर नजर रखा करते थे और मुझे हर जगह पर फॉलो करते थे। लेकिन जब कोई भी लड़का मुझे फॉलो किया करता तो उसको दोनों मिलकर पीटने की धमकी दे दिया करते। दोनों बहुत बदमाश हुआ करते थे और अगर आज मैं सिंगल हूं तो सिर्फ अजय देवगन के चलते।"


Click it and Unblock the Notifications















