कभी बॉलीवुड की रहीं टॉप एक्ट्रेस, मुस्लिम होकर सिख और हिंदू परिवार में की दो शादियां, आज गुमनाम है ये हसीना

Farah Naaz Career

Farah Naaz Career: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज कर चुकी है और आज भी सिनेमा में काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती है। बता दें कि उनकी बड़ी बहन फराह नाज ने भी 80 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और वह अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस हुआ करती थी। फराह नाज अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही।

फराह नाज का जन्म हैदराबाद में 9 दिसंबर 1968 में हुआ। अभी उनकी उम्र 55 साल की है और लंबे समय से वह पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में फिल्म 'फासले' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म को साल 1985 में रिलीज किया गया था।

फराह नाज का फिल्मी करियर बहुत छोटा रहा लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्में दी है। इस लिस्ट में वीरू दादा से लेकर हमारा खानदान, नकाब और ईमानदार जैसी फिल्में शामिल है। लेकिन बाद में उन्होंने साल 1996 में विंदू दारा सिंह के साथ में शादी कर ली। दोनों का एक बेटा फतेह भी हुआ।

हालांकि आपको बता दें कि फराह नाज और विंदू ने साल 2002 में तलाक ले लिया। एक्ट्रेस ने तलाक लेते ही अगले साल दूसरी शादी कर ली। बता दे कि साल 2003 में उन्होंने सुमित सहगल के साथ में दूसरी शादी की। पहले उन्होंने सिख परिवार में शादी की तो दूसरी शादी उन्होंने हिंदू धर्म में की।

लेकिन एक वक़्त था जब फराह नाज बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री थी। लेकिन अब वह काफी बदल गई है और अगर आप उन्हें पहली नजर में देखेंगे तो शायद पहचान भी नहीं पाएंगे। अभी के वक्त में वह एक गुमनाम जिंदगी की रही है और अपने घर परिवार में बिजी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: farah naaz tabu vindu dara singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X