..................... tabu sanjay kapoor one night stand extra marital affair tabu remain unmarried for lifetime sanjay kapoor married - Hindi Filmibeat

कपूर खानदान के वारिस के साथ मुस्लिम एक्ट्रेस की वो रात, जिसके कारण हमेशा के लिए कुआंरी रह गई हसीना

Tabu One Night Stand

Tabu One Night Stand: बॉलीवुड में अक्सर फिल्म की शूटिंग प्यार की पहली सीढ़ी बन जाती है। सितारे करीब आते हैं, रिश्ते परवान चढ़ते हैं, और हर किसी को लगता है कि अब शादी पक्की है। लेकिन किस्मत कुछ और ही खेल खेल जाती है। बॉलीवुड की चकाचौंध में एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिनकी ज़िंदगी में मोहब्बत तो कई बार दस्तक देने आई, मगर हर बार वो सच्चा साथ अधूरा ही रह गया। शायद यही वजह है कि आज भी उनका दिल किसी के इंतज़ार में तन्हा है।

ये रहस्यमयी हसीना और कोई नहीं, बल्कि ब्यूटी विद ब्रेन्स तबू हैं। जिनकी मोहब्बत की पहली कहानी शुरू हुई थी कपूर खानदान के चिराग संजय कपूर से। फिल्म 'प्रेम' की शूटिंग के दौरान तबू और संजय कपूर के बीच नज़दीकियां परदे से बाहर भी नज़र आने लगी थीं। रिश्ता धीरे-धीरे गहराने लगा था, लेकिन अफसोस ये मोहब्बत ज्यादा वक्त तक टिक नहीं सकी।

कुछ ही समय में दरारें आ गईं और दोनों के रास्ते अलग हो गए। संजय कपूर ने एक इंटरव्यू में खुद कबूल किया था कि, हां, उस वक्त मैं तबू को डेट कर रहा था। लेकिन हालात कुछ ऐसे बने कि फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते हम एक-दूसरे से बात तक नहीं कर रहे थे। तबू और संजय के रिश्ते को देखकर लोगों को लगा कि ये रील नहीं, रियल लाइफ की परफेक्ट लव स्टोरी है, जिसकी अगली मंज़िल शादी होगी।

मगर कहानी अचानक एक ऐसा मोड़ ले गई, जहां से दोनों की राहें जुदा हो गईं। जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तब एक रात ने ऐसा तूफान ला दिया कि प्यार का पूरा महल ढह गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यही 'वन नाइट स्टैंड' इस रिश्ते की आखिरी कील साबित हुआ।

तबू ने एक इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा था कि, "हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उसी वक्त वो महीप के भी कॉन्टैक्ट में थे।" दिलचस्प बात ये है कि संजय और महीप की लव स्टोरी एक वन नाइट स्टैंड से शुरू हुई थी, जो बाद में शादी तक पहुंच गई।

प्यार की तलाश में तबू ने कई बार दिल लगाया, कभी साजिद से, कभी नागार्जुन से लेकिन हर बार मोहब्बत रास्ते में ही छूट गई। 53 की उम्र में भी तबू का साथ आज तक अधूरा है।

Read more about: sanjay kapoor tabu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X