अजय देवगन की वजह से सिंगल हैं 46 साल की एक्ट्रेस, चौंकाने वाला खुलासा
बॉलीवुड में जहां एक तरफ कई एक्टर्स की शादी और अफेयर की खबरें परवान चढ़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अभी तक सिंगल है। इन्हीं एक्ट्रेस में से एक हैं तब्बू। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक इंटरव्यू में 46 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस तब्बू ने अपने सिंगलहुड पर खुलकर बात की। उनका कहना है कि वे सिंगल होने पर काफी खुश हैं। शादी नहीं करने पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
[11 साल में लगातार 5 महा Flop, सिर्फ दो ब्लॉकबस्टर, संजू ने बचा ली डूबती नैय्या]
उनसे पूछा गया कि वे किस पहलू को बेहतर मानती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि 'मैंने कभी शादी नहीं की इसलिए, मुझे नहीं पता यह अच्छा कैसे है या बुरा कैसे है।' वहीं ये पहली बार नहीं है जब तब्बू से उनके सिंगल होने को लेकर सवाल किया गया है। इससे पहले भी तब्बू इस पर जवाब दे चुकी हैं। एक बार तो सवालों से तंग आकर तब्बू ने अपने सिंगल होने की वजह अजय देवगन को ही बता डाला था।

तब्बू बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो दशकों से सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं और अभी तक उतनी ही खूबसूरत हैं। तब्बू अजय देवगन की अच्छी दोस्त हैं और उनके साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों की ये दोस्ती 90s के जमाने से चली आ रही है। आगे जानें किस तरह अजय देवगन की वजह से अब तक सिंगल हैं तब्बू और जानें उन्होंने बताईं कौन सी चौंकाने वाली बातें-


Click it and Unblock the Notifications