'मुझे धोखा देकर वो महीप संग...', जब Tabu को Sanjay Kapoor ने दिया प्यार में धोखा, तब्बू ने लगाए आरोप

Tabu On Affair With Sanjay Kapoor: तब्बू बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि उनकी उम्र तकरीबन 53 साल की है। लेकिन इतनी उम्र हो जाने के बावजूद भी वह काफी फिट नजर आती है और आज भी वह यंग हसीनाओं को टक्कर देने में सक्षम है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने शादी नहीं की है और उनके अफेयर भी काफी चर्चा में रहे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तब्बू ने साउथ एक्टर नागार्जुन को कई सालों तक डेट किया। हालांकि नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थी और इसी के चलते तब्बू और उनके रिलेशनशिप ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तब्बू ने एक वक्त पर संजय कपूर को भी डेट किया है।
दरअसल आपको बता दें कि तब्बू का पहला सीरियस रिलेशनशिप संजय कपूर के साथ में ही था। वह एक्टर से बहुत ज्यादा प्यार करती थी और दोनों फिल्म 'प्रेम' में नजर आए थे। यहीं से दोनों की नजदीकियां भी बढ़ गई थी। हालांकि कुछ वक्त के बाद तब्बू और संजय कपूर की ब्रेकअप की खबर आने लग गई थी।
लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ संजय कपूर ने बात करते हुए कहा था की "शूटिंग के दौरान मैं तब्बू को डेट करने लगा था। लेकिन बाद में हम दोनों की बातचीत बंद हो गई थी।" हालांकि तब्बू ने संजय कपूर पर धोखा देने की भी आरोप लगाए थे और एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि "हम डेट कर रहे थे। लेकिन इसके बावजूद भी संजय, महीप के साथ में थे।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय कपूर और महीप कपूर ने साल 1997 में शादी कर ली थी। महीप कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनका और संजय का वन नाइट स्टैंड भी हुआ था। रौनक रजानी के शो में महीप कपूर ने कहा था कि "मेरा संजय के साथ वन नाइट स्टैंड था। लेकिन मुझे पता था कि मैं उस आदमी के साथ में शादी कर लूंगी।"
महीप कपूर ने तो यह भी कहा था कि "मैं पार्टी में घुस गई थी और नशे में पूरी तरीके से धुत थी।" हालांकि तब्बू ने एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन को अपनी शादी न होने का जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि एक्टर उन पर नजर रखते हैं। तब्बू ने बताया था कि जो भी लड़का उनसे बात करता था अजय देवगन उसको पीट देते थे। तब्बू और अजय बहुत अच्छे दोस्त हैं और साथ में कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











