अजय देवगन के साथ रोमांस, 90s की सुपरस्टार हीरोइन, इतने अवॉर्ड किसी हीरो ने नहीं जीते
हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस तब्बू को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। चर्चाओं की वजह है उनकी एक सुपरहिट पुरानी फिल्म, मधुर भंडारकर की अवार्ड विनिंग सुपरहिट फिल्म चांदनी बार की सीक्वल फिल्म शुरु होने वाली है- चांदनी बार 2। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। 17 साल पहले 2001 में रिलीज इस फिल्म में तब्बू ने मुख्य किरदार निभाया था, और बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल किया था। इस क्राइम ड्रामा को काफी पसंद किया गया था।
[52 साल का दूल्हा- 27 साल की दुल्हन, बिकिनी में हनीमून की तस्वीरें वायरल.. Pics]
जाहिर है इस फिल्म के लिए मेकर्स को एक दमदार एक्ट्रेस की जरूरत पड़ेगी। देखने वाली बात ये भी होगी की बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस की इस बेस्ट परफॉर्मेंस को इस वक्त की कौन सी एक्ट्रेस दोहरा सकेगी। ऐसे में कई एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ रहा है।

एक्ट्रेस तब्बू पहली बार किसी साइको थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं इससे पहले वे अजय देवगन क कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आई थीं। बॉलीवु़ड में एक्ट्रेसेस कम ही होती हैं जो अकेले किसी हीरो पर भारी पड़ जाए। तब्बू की सबसे खास पहचान ही उनकी एक्टिंग है। चांदनी बार के लिए तब्बू को बेस्ट एक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड, अतुल कुलकर्णी को बेस्ट सपॉर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड, अनन्या खरे को बेस्ट सपॉर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। इसी से जाहिर है इसकी सीक्वल कितनी धमाकेदार साबित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











