शादीशुदा एक्टर से हुआ प्यार, 10 साल लिव-इन में रहने के बाद टूटा दिल, 52 की ये हसीना अकेले जी रहीं जिंदगी

Tabu And Nagarjuna Affair

Tabu And Nagarjuna Affair: तब्बू बॉलीवुड की एक पॉप्युलर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने पूरे करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि 52 साल की उम्र में भी आज वह सिंगल है। लेकिन एक वक्त था जब एक शादीशुदा अभिनेता पर तब्बू अपना दिल हार बैठी थी।

दरअसल हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की। नागार्जुन और तब्बू के लव स्टोरी के चर्चे खूब हुए। दोनों तकरीबन एक दशक तक एक दूसरे के प्यार में थे। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी ब्रेकअप पर जाकर खत्म हो गई। दोनों की मुलाक़ात फिल्मों के जरिए हुई। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गईं।

अक्सर तब्बू और नागार्जुन को कई सारे इवेंट्स में साथ में देखा जाता था। यहां तक कि अक्सर दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड भी करते नजर आते थे। हालांकि कभी भी इस कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे। तब्बू खुद से 12 साल बड़े शादीशुदा एक्टर को दिल दे बैठी थी।

तब्बू तो नागार्जुन के प्यार में इतनी ज्यादा खो चुकी थी कि वह उनके साथ 10 साल तक लिव-इन में रहीं। पहले तो एक्ट्रेस को लगा कि नागार्जुन उनसे शादी कर लेंगे। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बिता तो उनकी उम्मीद टूटती चली गई। 10 साल के रिलेशनशिप के बावजूद भी नागार्जुन अपनी पत्नी को तलाक नहीं दे पाए।

जिसके चलते तब्बू ने भी अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाना सही नहीं समझा। हालांकि जब तब्बू के साथ नागार्जुन की लिंकअप की खबरें सामने आई तो इसे सिर्फ अफवाह बता दिया गया। एक्टर ने कहा कि वह और तब्बू एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X