..................... tabu breakup with south actor nagarjun know their love story tabu boyfriend relation and break up - Hindi Filmibeat

अगर उस दिन ना हुआ होता ऐसा तो आज शादीशुदा होती तबू, नागार्जुन के साथ...

tabu

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े हुए कुछ ऐसे सच है जिनको आज तक लोग शायद जानते ही नहीं है। तब्बू का असली नाम की बात करें या फिर उनकी शादी ना करने के फैसले की। सब कुछ काफी उलझा हुआ है।

14 साल की उम्र में देव आनंद के साथ किया काम

तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 में हैदराबादी मुस्लिम परिवार में हुआ। एक्ट्रेस का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर तब्बू रख लिया और फिल्मी दुनिया में उन्होंने साल 1980 में फिल्म बाजार से एक छोटे किरदार के रूप में एंट्री मारी। एक्ट्रेस ने 14 साल की उम्र में हम नौजवान में देवानंद की बहन का किरदार निभाया। बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में तब्बू ने सबसे पहले बोनी कपूर की फिल्म प्रेम में काम किया। इस फिल्में उनके साथ में लीड किरदार में संजय कपूर नजर आए थे। यह फिल्म 8 सालों में बनी और इसी कारण उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म पहला पहला प्यार बनी।

तब्बू ने क्यों नहीं की शादी?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दे दे प्यार दे फिल्म के प्रमोशन के दौरान तब्बू के खास दोस्त कहे जाने वाले अजय देवगन ने इस राज से पर्दा उठाया कि आज तक उन्होंने शादी क्यों नहीं रचाई है। तब्बू से अक्सर कई बार सवाल किया गया है कि उन्होंने शादी न करने का फैसला क्यों लिया। लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा यही जवाब दिया कि उन्हें कोई सही पार्टनर नहीं मिला। लेकिन अजय देवगन ने तब्बू की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि तब्बू को मेरे जैसा लड़का नहीं मिला और इसी वजह से उन्होंने आज तक शादी नहीं की। हालांकि अजय देवगन ने यह बात मजाक में ही कही थी।

साउथ एक्टर नागार्जुन और तब्बू की लव स्टोरी

अगर हम तब्बू के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उनका नाम साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर नागार्जुन के साथ में जुड़ चुका है। दोनों कथित रूप से 10 सालों तक रिलेशनशिप पर रहे और एक्टर पहले से ही शादीशुदा थे। नागार्जुन अपनी पत्नी को तलाक नहीं दे पाए और इसी के चलते तब्बू को भी उनसे अलग होना पड़ा। अगर उस समय यह रिश्ता ना टूटा होता तो शायद अब तक तब्बू की शादी हो चुकी होती। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने अपने सिंगल रहने की वजह बताते हुए यह भी कहा था कि किसी गलत पार्टनर के साथ जिंदगी बिताने से अच्छा है की सिंगल ही रहो।

Read more about: tabu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X