सुपरस्टार के साथ 10 साल लिवइन में रहीं तब्बू, फिर भी 51 की उम्र में हैं कुआंरी!

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार तब्बू इन दिनों काफी सुर्खियों में नजर आती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि 2022 में उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' और 'दृश्यम 2' को लेकर भी काफी चर्चा हुई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि तब्बू को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं और उन्होंने 1982 में फिल्म बंजर से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया।
51 साल की उम्र में भी आज भी सिंगल है तब्बू
बता दें कि तब्बू 51 साल की हो चुकी है और उन्होंने अभी तक शादी भी नहीं की है। जिसके बावजूद भी वह खुशहाल जिंदगी जी रही है। करियर के दौरान एक्ट्रेस को खूब प्यार भी मिला था। इतना ही नहीं वह 10 साल तक एक सुपरस्टार के साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में भी रही थी। लेकिन उनका प्यार शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। जिस वजह से उन्होंने शादी ना करने का आखरी फैसला लिया और मुंबई में वह अपने परिवार के साथ रहती हैं और लगातार फिल्मों में काम करती हुई भी नजर आती है।
10 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे तब्बू और नागार्जुन
एक्ट्रेस के 30 साल के करियर में उनका कई सारे अभिनेताओं के साथ में नाम जोड़ा गया। इसमें सबसे पहले संजय कपूर का नाम आता है। इतना ही नहीं फिल्म की शूटिंग के वक्त दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी थी। लेकिन कुछ वक्त के बाद में दोनों अलग हो गए थे। जिसके बाद में तब्बू का नाम साउथ इंडिया के मशहूर एक्टर अक्कीनेनी नागार्जुन के साथ में भी जोड़ दिया गया था। कुछ ख़बरों के अनुसार दोनों 10 साल तक रिलेशनशिप में भी रहे।
तब्बू और नागार्जुन का नहीं चल पाया रिश्ता
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे और तब्बू ने काफी उनका इंतजार किया। लेकिन नागार्जुन, तब्बू और अपने रिश्ते को नाम नहीं दे पाए। जिस वजह से एक्ट्रेस काफी दुखी हो गई और उन्होंने नागार्जुन से अलग होना ही सही समझा। इसीलिए तब्बू 51 साल की उम्र में भी अभी भी सिंगल लाइफ जी रही है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा
लेकिन तब्बू और अजय देवगन हाल ही में आई उनकी फिल्म 'दृश्यम' के प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसी बातें साझा कीं जो कि बेहद ही चौंकाने वाली थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों ने साथ में काफी काम किया है और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान तब्बू ने मजाक ही मजाक में शादी ना करने की वजह का भी खुलासा कर दिया। हालांकि उसने यह बातें मजाक में रही थी। इतना ही नहीं अपने यंग एज का किस्सा भी सुनाया था।
अजय देवगन के कारण तब्बू है आज भी सिंगल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तब्बू ने 2017 में मुंबई मिरर को एक इंटरव्यू दिया था। जहां पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया था और कहा था कि "मैं और अजय तकरीबन 25 सालों से दोस्ती निभा रहे हैं। अजय देवगन मेरे कजिन समीर आर्य के पड़ोसी और बहुत ही करीबी दोस्त भी हुआ करते थे। जिस वजह से मेरी भी उनसे दोस्ती हो गई। जब मैं काफी यंग थी तब अजय और समीर दोनों ही मिलकर मेरी जासूसी भी करते थे। अगर कोई लड़का मुझसे बात करते हुए दिखता था तो यह लोग उसे धमकाने लग जाते थे। यहां तक की पिटाई भी कर देते थे। मेरी शादी ना होने और सिंगल होने के पीछे अजय देवगन का हाथ है। मुझे उम्मीद है कि एक्टर को इस बात का अहसास होगा कि उन्होंने क्या किया है।" तब्बू की इस बात पर अजय देवगन भी मुस्कुराते नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











