..................... Tabu affair with 3 actors afterthat she dated nagarjuna 10 years but still unmarried at the age of 51 - Hindi Filmibeat

3 लोगों से खाया धोखा, फिर सुपरस्टार को किया 10 साल तक डेट, फिर भी इस हसीना ने 51 साल की उम्र तक नहीं की शादी

Tabu

तब्बू बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आज के वक्त में भी वह हिंदी सिनेमा में एक्टिव है। हाल ही में उन्हें अजय देवगन की फिल्म भोला में देखा गया था। 30 सालों से तब्बू इंडस्ट्री पर राज कर रही है और अपनी अदाकारी के चलते भी काफी सुर्खियों में रही है। लेकिन आपको बता दें कि उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी की तरह है।

कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि तब्बू के जीवन में कई सारे लोगों ने एंट्री मारी और वह कई सारे लोगों के साथ रिलेशनशिप में भी रही। इसके बावजूद भी उन्हें प्यार नसीब नहीं हुआ। आज तब वह 51 साल की हो चुकी है और इसके बावजूद भी उनकी शादी नहीं हुई है। सबसे पहले उनके जीवन में एक्टर संजय कपूर आए। दोनों ने फिल्म प्रेम में साथ में काम किया और इसी दौरान डेट करने लगे।

संजय कपूर के साथ तब्बू का रिश्ता ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाया। एक्टर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह तब्बू को डेट कर रहे थे। लेकिन जब ब्रेकअप हुआ तो दोनों ने एक दूसरे से बात करना छोड़ दिया। बाद में तब्बू का नाम साजिद नाडियाडवाला से भी जुड़ा। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। ये वो वक्त था जब दिव्या भारती के जाने के सदमे से साजिद गुजर रहे थे।

तब्बू ने साजिद की काफी मदद भी की थी। दोनों काफी करीब आए। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को काफी वक्त तक छुपा कर रखा। लेकिन जब दोनों की सच्चाई सामने आई तो काफी देर हो गई थी। दोनों की जैसे ही अफेयर की खबरें सामने आई उसके कुछ दिन बाद ब्रेकअप हो गया। बाद में तब्बू का नाम दिग्गज अभिनेता नागार्जुन के साथ में जुड़ा। बताया जाता है कि दोनों ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया।

10 करोड़ के बजट में बनकर इस फ़िल्म ने मेकर्स के किए बल्ले-बल्ले, छा गई थी अमिताभ-सलमान की जोड़ी

लेकिन जब नागार्जुन तब्बू को डेट कर रहे थे तो वह शादीशुदा थे। हालांकि दोनों ही सितारों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी भी चुप्पी नहीं तोड़ी। नागार्जुन के साथ तब्बू 10 साल तक रिलेशनशिप में रही और बाद में उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि वह अपनी पत्नी को नहीं छोड़ पाएंगे। इसी के चलते तब्बू ने खुद नागार्जुन से दूरी बना ली थी।

Read more about: tabu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X