आमिर खान ने पढ़ाया लिखाया..अब कर रहे हैं ऐसा धमाकेदार कमबैक!
तारे ज़मीन पर के फिल्म में इशान अवस्थी का किरदार निभाने वाले दर्शील सफारी अब इतने बड़े हो गए हैं।
आमिर खान की फिल्म 'तारे ज़मीन पर' एक ऐसी फिल्म है जिसे भुलाना आसान नहीं है। फिल्म में नन्हे स्टुडेंट इशान का किरदार निभाने वाले दर्शील का आज जन्मदिन है। 9 मार्च 1997 को जन्में दर्शील आज 19 साल के हो गए हैं। छोटी सी उम्र में बॉलीवुड में तारे ज़मीन जैसी फिल्म में काम करना वाकई में बड़ी बात है।
दर्शील जब आमिर खान के साथ इस फिल्म में देखे गए तो उनकी एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की। आमिर खान की फिल्म 'तारें जमीन पर' में दर्शील की एक्टिंग को सभी ने काफी सराहा था, लेकिन अपने नए लुक में नजर आ रहे दर्शील काफी बदल गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











