'तारक मेहता...' की रीटा रिपोर्टर ने एक्टिंग छोड़ रचाई शादी, विदेश में पति से साथ ऐसे जी रहीं लाइफ

Mihika Varma

TMKOC Fame Rita Reporter Aka Mihika Varma: टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी बन चुकी है। इतना ही नहीं इसके कलाकार भी दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना चुके हैं। पिछले कुछ वक्त से शो भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में रीटा रिपोर्टर का जब भी नाम आता है तो हमेशा प्रिया अहूजा का चेहरा सामने आ जाता है।

दरअसल प्रिया आहूजा ने काफी लंबे वक्त तक रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाया। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि बीच में कुछ वक्त के लिए मिहिका वर्मा ने भी रीडर रिपोर्टर का किरदार निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया। आज हम आपको मिहिका वर्मा के बारे में बताने वाले हैं जो कि एक वक्त पर टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हुआ करती थी।

मिहिका वर्मा ने अब इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और अपनी शादीशुदा जिंदगी में एंजॉय कर रही है। साल 2016 में उन्होंने आनंद कपाई के साथ में शादी की और विदेश में जाकर बस गई। अब वह मदरहुड को भी एंजॉय कर रही है और एक बेटे की मां बन गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर एक्टिव देखा जाता है।

मिहिका वर्मा ने विदेश में बसने के बाद एक्टिंग छोड़ी और पढ़ाई पर फोकस किया। उन्होंने MBA की पढ़ाई की और वह एग्जाम देते वक्त प्रेग्नेंट भी थी। फिर भी उन्होंने इस बात का असर अपनी पढ़ाई पर नहीं पढ़ने दिया और अपने गोल्स को अचीव किया। मिहिका वर्मा ने साल 2004 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम किया था।

मिहिका वर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में 'गेट गॉर्जियस' नाम के शो में काम किया। इसके बाद में उन्होंने साल 2007 में 'विरुद्ध' सीरियल में भी काम किया। उन्हें ये है मोहब्बतें, ये है आशिकी, किस देश में है मेरा दिल और तुझ संग प्रीत जैसे पॉपुलर सीरियस में भी देखा गया। अभिनेत्री का एक भाई भी है जिसका नाम मिशक्त वर्मा है और वह इन दिनों काव्या सीरियल में सुंबुल तौकीर खान के साथ में नजर आ रहे हैं।

Read more about: tmkoc mihika varma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X