..................... Taarak Mehta Ka ooltah chashmah Fame jethalal aka dilip joshi real life bahu - Hindi Filmibeat

तारक मेहता के जेठालाल की रियल लाइफ बहू की तस्वीरें हो रही वायरल, खूबसूरती ऐसी कि...

Taarak Mehta Ka ooltah chashmah

टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर और सबसे लंबा चलने वाला सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को काफी ज्यादा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि वह ससुर बन चुके हैं। यानी कि उनके परिवार में एक नए सदस्य की एंट्री हुई है।

बेटे की शादी में कुल अंदाज में नजर आए जेठालाल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिलीप जोशी के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम रित्विक है और उनकी खूब धूमधाम से शादी की गई। दिलीप जोशी अपने बेटे की शादी में काफी कूल अंदाज़ में नजर आए और अपनी पत्नी के साथ खूब पोज़ भी दिए। दिलीप जोशी ने अपनी पत्नीके साथ में डांस भी किया और प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी में हुए धूम धड़ाके की खूब जोरों शोरों से चर्चा भी हुई।

जेठालाल की असली बहू की वीडियो वायरल

लेकिन अब आपको बता दें कि दिलीप जोशी के बेटे की इस ग्रैंड शादी के वीडियो और तस्वीर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी दौरान उनकी खूबसूरत बहू की तस्वीर भी खूब वायरल हुई और वह बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस से काम नहीं लगती है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि दिलीप जोशी की बहू हाथों पर मेहंदी लगाए हुए नजर आ रही है। उन्होंने ग्रीन और मजेंटा कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ है और हल्दी फंक्शन की यह वीडियो वायरल हो रही है। जेठालाल की बहू बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी क्यूट भी है।

गुजराती स्टाइल में हुई दिलीप जोशी के बेटे की शादी

वायरल हो रही वीडियो में नजर आ रहा है कि दिलीप जोशी के बेटे रित्विक अपनी पत्नी के साथ में काफी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे की बेटे की शादी के यह फंक्शन जेठालाल ने पूरे गुजराती स्टाइल में किया। शादी के सभी फंक्शन में गुजराती रीति रिवाज करते हुए लोग नजर आए। दिलीप जोशी के बेटे की शादी बेहद ही ग्रैंड तरीके से की गई। जहां पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सीरियल के किरदार भी पहुंचे और दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी भी अपनी बेटी के साथ पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X