जब तारक मेहता की गुलाबो ने सलमान खान की कर डाली थी बेज्जती, जानिए क्या थी वजह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पिछले 12 सालों से दर्शकों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो चुका है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि शो के कई सारे कलाकार अपनी पापुलैरिटी के चलते काफी सुर्खियों में रहे। लेकिन कुछ ऐसे कलाकार भी रहे जो अपना स्टारडम संभाल नहीं पाए और शो को बीच में ही छोड़कर चले गए। आज हम आपको ऐसे ही अभिनेत्री सिंपल कौर के बारे में बताने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में सिंपल कौर ने गुलाबो का किरदार निभाया था। गुलाबो और जेठालाल के बीच में नोकझोंक दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। साल 2012 में एक्ट्रेस ने सीरियल में कदम रखा और 1 साल बाद ही वह शो छोड़ कर चली गई। इसके पीछे की अभिनेत्री ने कोई भी स्पष्ट तौर पर वजह नहीं बताई।
सिंपल कौर को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अलावा शरारत, ये मेरी लाइफ है और बा बहू और बेबी जैसे सीरियल्स में देखा जा चुका है। दर्शकों के बीच अपनी एक्टिंग को लेकर सिंपल कौर ने काफी पापुलैरिटी हासिल की और आज के वक्त में सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो किया करते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें की सिंपल कौर को 'शरारत' सीरियल में करणवीर बोहरा के साथ में देखा गया था। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थे। जब करणवीर ने बिग बॉस में बेटर कंटेस्टेंट भाग लिया तो सलमान ने उन्हें काफी भला-बुरा भी कहा। अपने दोस्त का साथ देने के चक्कर में सिंपल ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को लेकर काफी आलोचना की।


Click it and Unblock the Notifications













