..................... taapsee pannu To sonu sood These Bollywood Stars Quit Job For Acting - Hindi Filmibeat

जब 9 से 5 की नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए ये सितारे, मोटी सैलरी ठुकराकर लगाया था बड़ा दांव!

These Stars Quit Job For Acting: आज के समय में जहां नौकरी मिलना मुश्किल है वहां पर अगर किसी को अच्छी खासी नौकरी मिल जाए तो उसकी लाइफ एकदम सेट हो जाती है और हर कोई ऐसी ही नौकरी चाहता है जो सुरक्षित हो। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बहुत बड़े-बड़े सपने देखते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड में कई सितारे हैं और जिन्होंने अच्छी खासी नौकरी और सैलरी छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में आने का तय किया और उनका ये फैसला रंग भी लाया। तो चलिए जानते हैं।

taapsee pannu sonu sood

आर. माधवन

आर माधवन अभी के वक्त में एक जाने-माने कलाकार बन चुके हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने काफी बेहतरीन काम भी किया है। लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त था जब वह पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के नामी ट्रेनर हुआ करते थे। वह अपनी बातों से लोगों को बहुत ज्यादा प्रभावित कर देते थे। लेकिन बाद में उन्होंने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया और अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बना दिया।

सोनू सूद

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और फैंस के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। खबरों के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले सोनू सूद इलेक्ट्रॉनिक्स से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके हैं और एक इंजीनियर के तौर पर काम भी कर चुके हैं। लेकिन उनके अंदर एक्टिंग का ऐसा जुनून था, जो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ले आया और सुरक्षित करियर छोड़कर उन्होंने मुंबई आकर अपनी किस्मत एक्टिंग में आजमाई।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू भी बॉलीवुड की एक जाने मानी अभिनेत्री है और काफी बेहतरीन फिल्मों में काम भी कर चुकी है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की हुई है और एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के तौर पर वह नौकरी भी कर चुकी है। कोडिंग की दुनिया में उनका करियर काफी अच्छा चल रहा था और इसी बीच उन्होंने मॉडलिंग की और फिल्म इंडस्ट्री में रुख कर लिया।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना को तो हम सभी जानते हैं जो ऑलराउंडर भी कहे जाते हैं। वैसे तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में विक्की डोनर फिल्म से काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी और यह उनकी पहली ही फिल्म थी। लेकिन फिल्मों में आने से पहले वह एक सफल रेडियो जॉकी थे और टीवी प्रेजेंटर भी थे। अच्छी खासी नौकरी छोड़कर उन्होंने बॉलीवुड में जोखिम भरा रास्ता चुना और इसके बावजूद भी हार ना मानकर आगे बढ़ने का सोचा। उनकी यही सोच आज उनकी सफलता का कारण है।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा भी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि उनके पास में तीन-तीन डिग्रियां हैं। कॉरपोरेट सेक्टर में भी वह अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुकी थी। एक वक्त था जब वह यशराज फिल्म के मार्केटिंग और पर डिपार्टमेंट में एक कारपोरेट एंप्लॉई के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि डेस्क जॉब से निकाल कर वह खुद इस बैनर की फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X