बॉक्स ऑफिस पर होगा सिर्फ एक ही नाम...लेडी अक्षय कुमार

नए एक्ट्रेस की लंबी फेहरिस्त में इस साल बॅाक्स ऑफिस पर केवल तापसी पन्नू का राज होगा। बैक टू बैक उनकी कई बड़ी फिल्में इस साल रिलीज के लिए कतार में हैं।

हिंदी सिनेमा में स्टार बनने के लिए सही फैसलों और सही लोगों का साथ होना बेहद जरूरी है। तापसी पन्नू ने भले ही बॅालीवुड में चहलकदमी करते हुए आगे बढ़ रही हो। लेकिन करियर में मिले , सही मौकों ने उन्हें आज सफलता की पहली सीढ़ी पहुंचा दिया है। एक के बाद एक वह लगातार कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनते जा रही हैं। उन्हें लेडी अक्षय कुमार कहने में कोई हर्ज नहीं है।

हिंदी फिल्म चश्मे बद्दूर से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। तब उनके सामने करियर को लेकर कई चैलेंज थे। वह चाहती थी कि किसी बड़े स्टार के साथ उन्हें स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल जाए। इसी सोच के साथ वह लगातार आगे बढ़ती चली गई।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने केवल स्क्रीन पर बने रहने के लिए काम किया। वहां की भाषा से वह अनजान थी। लेकिन साउथ सिनेमा से जुड़ने का फायदा उन्हें हिंदी फिल्मों में मिला। फिल्मांकन की तकनीकी जानकारी से वह परिचित हो पायी।

साल 2016 तापसी के करियर मे बहुत बड़ा बदलाव लेकर आया। पिंक ने उनके प्रोफेशनल जिंदगी को रंगारंग कर दिया। आलम यह रहा कि उनका करियर रफ्तार से आगे बढ़ने लगा है। बैक टू बैक वह कई बड़ी फिल्मों से स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अपने हुनर के दम पर वह कई बड़े निर्देशकों की पसंद बन गई हैं। अब उनका फोकस खुद को स्टार एक्ट्रेस में शामिल करने पर लगा हुआ है।

फिलहाल, करियर के फ्रंट पर वह ऐसी कोई गलती नहीं करना चाहती जिसका खामियाजा उन्हें कई सालों तक भुगतना पड़े। इस साल वह अपने तीन पसंदीदा डायरेक्टर शुजीत सरकार, डेविड धवन और नीरज पांडे के साथ गोल्डन स्क्रीन पर आने की तैयारी में हैं। आइए उनकी आनेवाली फिल्में और प्लानिंग पर एक नजर डालते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X