तापसी पन्नू को कमरे से आने लगी थी कदमो की आवाज़, होटल में इस हालत में हसीना ने गुजारी रात

Taapsee Pannu Haunted Experience: तापसी पन्नू बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अभी तक काफी बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। वैसे तो वह बहुत निडर है और उनको किसी भी चीज से डर नहीं लगता है। लेकिन एक बार उन्होंने खुलासा किया था कि एक शूटिंग के दौरान उनके साथ में एक असाधारण घटना घटित हुई।
तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह एक भूतिया होटल में रुकी थी। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "सबसे पहले तो मुझे भूतों से बहुत डर लगता है और मैं यह बात मानती हूं कि वह होते भी है। लेकिन जब मैं हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी के एक होटल में रुकी तो मुझे अपने कमरे में कुछ महसूस होने लगा।"
तापसी पन्नू इस पर आगे बात करते हुए कहती है कि "मैंने पहले भी होटल के भूतिया होने की कहानियों को सुना है। मैं कमरे में अकेली थी और मैंने कुछ कदमों की भी आवाज सुनी थी। वैसे मैं भूतों से बहुत डरती हूं और इसी वजह से मैं बस इतना ही किया कि खुद को यह विश्वास दिला दिया कि मैं कल्पना कर रही हूं। खुद को सोने पर मजबूर कर दिया और मेरे पास में भूत से लड़ने का कोई भी तरीका नहीं था।"
अगर हम तापसी पन्नू के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म फिर आई हसीन दिलरूबा में देखा गया। एक बार फिर से उन्होंने अपनी अदाकारी के चलते लोगों का दिल जीत लिया और दर्शकों द्वारा इस फिल्म को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया।


Click it and Unblock the Notifications














