'प्रीति जिंटा से शक्ल मिलती है इसलिए...', जब Taapsee Pannu को सिर्फ इसी वजह से मिली थीं फ़िल्में, खुद बताया सच

Taapsee Pannu On Lookalike Preity Zinta

Taapsee Pannu On Lookalike Preity Zinta: तापसी पन्नू अभी के वक्त में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है और काफी सारी फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में भी दमदार काम करती हुई नजर आती है। लेकिन उन्होंने साल 2013 में रिलीज हुई डेविड धवन की फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। शुरू से ही वह अपने लुक्स की वजह से फैंस को अपनी तरफ आकर्षित करती आई है।

लेकिन आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने एक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनकी शक्ल प्रीति जिंटा से काफी मिलती-जुलती है। इसी के चलते उनका इंडस्ट्री में लाया गया था और इसी वजह से वह जितना भी हो सके प्रीति जिंटा जैसा काम करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तापसी पन्नू को एक बार शिखर धवन के शो 'धवन करेंगे' में देखा गया था। इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि "मुझे पहली बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में इसीलिए लॉन्च किया गया था क्योंकि मेरी शक्ल प्रीति जिंटा से बहुत ज्यादा मिलती है। उनके अंदर बहुत ही पॉजिटिव एनर्जी है और यह बात आपको अच्छे से पता है।"

तापसी पन्नू ने आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगा कि मुझे उनकी अच्छी इमेज के साथ में काम करना पड़ेगा क्योंकि मैं उनके नाम की वजह से ही इंडस्ट्री में आई थी। इसी वजह से मैंने हमेशा उनके जैसा बनने की कोशिश की।" हालांकि इस दौरान तापसी पन्नू ने प्रीति जिंटा की तारीफ की और उनको जिंदा दिल से लेकर इंटेलिजेंट भी बताया।

More from Filmibeat

Read more about: taapsee pannu preity zinta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X