..................... Taapsee Pannu has been in a relationship with Mathias bas for 10 years and has no plans of getting married. - Hindi Filmibeat

10 सालों से रिलेशन में है शाहरुख खान की ये हीरोइन, शादी का नहीं कोई इरादा, बोलीं- 'मैं खुश हूं...'

Taapsee Pannu, Mathias bas

फिल्मी इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिलता है कि सितारे अपनी मनमर्जी से शादी करते हैं और कई बार नहीं भी करते हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्रियां तो अक्सर शादी करने में काफी वक्त लगा लेती हैं। वह पहले अपने करियर पर फोकस करती हैं और बाद में कहीं जाकर अपना घर बसाने का सोचती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिनका शादी का कोई भी इरादा नहीं लग रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं तापसी पन्नू की।

तापसी पन्नू बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगु फिल्म से की थी। इसके बाद में साल 2013 में उन्होंने चश्मे बद्दूर से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि तापसी पन्नू को लोकप्रियता फिल्म पिंक और नाम शबीना जैसी फिल्मों से मिली। बता दे कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म डंकी में भी देखा गया और यहां पर उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ भी की गई। लेकिन तापसी पन्नू अपने निजी जीवन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने डंकी फिल्म के बाद में अब किसी भी प्रोजेक्ट में काम करना बंद कर दिया है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को वक्त देना चाहती हैं और हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि वह 10 सालों से बैडमिंटन प्लेयर मथियस के साथ रिलेशनशिप में है। यहां तक की उन्होंने अपना रिलेशनशिप किसी से भी छुपा कर नहीं रखा है।

तापसी पन्नू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में काफी खुश है और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इंटरव्यू में अभिनेत्री से शादी के प्लान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इस पर भी खुलकर बात की। तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा कि "मैं पिछले 10 सालों से एक ही इंसान के साथ रिलेशनशिप पर हूं और बहुत खुश हूं। जब मैं अपने करियर की शुरुआत की थी उसके 3 साल बाद मेरी मथियस से मुलाकात हुई थी।"

तापसी पन्नू ने आगे बताया कि "मेरी मथियस से मुलाकात तब हुई जब मैं अपने बॉलीवुड डेब्यू पर काम कर रही थी और तभी से हम दोनों साथ में रह रहे हैं। तुम्हें उनको छोड़ने का विचार कर रही हूं और ना ही किसी और को डेट करने का सोच रही हूं। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं अपने रिलेशनशिप में बहुत ज्यादा खुश हूं।" हालांकि आपको बता दें कि तापसी पन्नू का अभी शादी का कोई भी इरादा नहीं है।

Read more about: taapsee pannu mathias bas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X