लंदन की सड़कों पर खड़ी शाहरुख खान की हीरोइन को आते-जाते लोगों ने समझ लिया भिखारी, फेंकने लगे पैसे

तापसी पन्नू साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी राज कर रही है। उन्होंने अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कुछ सालों में बैक टू बैक बहुत ही बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन अब हाल ही में शाहरुख खान और विक्की कौशल की फिल्म डंकी में तापसी पन्नू को देखा गया। इस फिल्म में वह एक पंजाबी लड़की का किरदार निभाते हुए नजर आई। इस फिल्म में वह कुश्ती के दांव पेच दिखाते हुए भी नजर आई। लेकिन हाल फिलहाल में ही तापसी पन्नू ने अपनी इस फिल्म के किरदार को लेकर खुलकर बात की और अपने एक्सपीरियंस को साझा किया। एक्ट्रेस ने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया।
फिल्म के दौरान का तापसी पन्नू ने सुनाया मजेदार किस्सा
दरअसल आपको बता दें की फिल्म डंकी के प्रमोशनल इवेंट के दौरान तापसी पन्नू की एक तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में तापसी पन्नू को लंदन की सड़कों पर स्टैचू बनकर खड़े हुए देखा जा रहा है। लेकिन इसी दौरान तापसी पन्नू ने इस तस्वीर के पीछे की मजेदार कहानी को याद करते हुए इसको साझा किया। तापसी पन्नू ने बताया कि इस तस्वीर से एक जुड़ा हुआ एक यादगार पल है। इसके बाद अभिनेत्री इस तस्वीर से जुड़ा हुआ मजेदार किस्सा सुनाने लग जाती है।
तापसी पन्नू को आते-जाते लोगों ने समझा भिखारी
तापसी पन्नू ने इस पर कहा कि "मैं बता दूं कि इस तस्वीर में जो स्टेचू बना हुआ है वह मैं ही हूं। वहां के सर्किट में मुझे तैयार करके खड़ा कर दिया गया और तस्वीर में मैं एक पेटी के ऊपर खड़ी हुई नजर आ रही हूं। इसी दौरान उस पेटी को खोलकर रख दिया गया था जिससे कि मुझे पैसे मिले। मैं वहां पर लिविंग स्टैचू बनकर खड़ी हुई नजर आ रही थी और कैमरा रोल हो रहा था। लेकिन वहां पर मौजूद और गुजर रहे लोगों को इस बारे में कोई खबर नहीं थी कि यहां पर शूटिंग चल रही है। लोगों को ऐसा लगा कि मैं एक भिखारी हूं और उन्होंने सच में मुझे जाकर पैसे देना शुरू कर दिया।"
शूटिंग के बारे में लोगों को नहीं थी खबर
इसी इवेंट के दौरान तापसी पन्नू ने आगे बताया कि "क्योंकि हम सब इस बात को लेकर डरे हुए रहते थे कि अगर लोगों को पता चल गया कि यहां पर शूटिंग हो रही है तो वह डर जाएंगे या फिर भीड़ भी इकठ्ठी हो सकती है। इसी के चलते किसी को इसके बारे में नहीं बताया गया था। मुझे ऐसा लगता है कि उस दिन कुछ पाउंड तो मैंने भी कमाए थे।" इसी बात पर शाहरुख खान भी मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं कि "बेशक, इससे प्रोड्यूसर भी खुश हुए होंगे और हमारा लंदन शेड्यूल भी उन्हें पैसों से निकला।"


Click it and Unblock the Notifications
