साउथ की सुपरस्टार थी एक्ट्रेस..अक्षय कुमार के साथ किया एक्शन..और हो गया धमाल !
आज तापसी पन्नू के जन्मदिन पर देखें उनकी अनदेखी तस्वीरें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का आज जन्मदिन है। 1 अगस्त 1987 में जन्मीं एक्ट्रेस आज 30 साल की हो गई हैं और हर जगह से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। इन्होंने जितने कम समय में बॉलीवुड में मुकाम बनाया वो किसी के लिए भी इतना आसान नहीं होता, वो भी बिना किसी गॉडफादर के।

तापसी ने बिना किसी गॉडफादर के और बिना किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बने इंडस्ट्री में जो सफलता पाई है वो तारीफ के काबिल है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्मों से की थी। साउथ की फिल्मों में धूम मचाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना हाथ आज़माया और सुपरहिट रहीं।
शाहरुख खान को टक्कर दे रहा है ये हमशक्ल..पहचान पाना भी हुआ मुश्किल !
अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेबी में छोटा सा किरदार निभाने के बाद उन्होंने तब चौंकाया जब वो फिल्म पिंक में नज़र आई। इस फिल्म से उनकी काफी तारीफें हुईं। आज तापसी के जन्मदिन पर हम आपको दिखाने जा रहे उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें। डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications