19Years: तीन सुपरस्टार का ब्लॉकबस्टर dhamaka, बेस्ट अवॉर्ड भी लूट ले गई फिल्म
1999 में आई तीन सुपरस्टार की सुपरहिट फिल्म ताल को आज 19 साल पूरे हो गए हैं। ये बॉलीवुड की उन फिल्मों में से जिसकी हर चीज इतनी खूबसूरत थी कि लोग बस देखते ही रह गए। यही वजह है कि इसे कई कैटेगरी में बेस्ट का अवॉर्ड भी मिला। ये फिल्म एक लव स्टोरी जरूर थी लेकिन ये लव स्टोरी जरा हटकर थी। सुभाष घई की ये फिल्म कुछ सालों तक ठंडे बस्ते में पड़ी रही। परदेस के बाद उन्होंने इसे एक बार फिर निकाला और क्या फिल्म बना डाली।
[हटके कहानी और धमाकेदार अंदाज, पहले नहीं बनी ऐसी फिल्म, Khan ने छोड़ी फिर भी हिट]
ऐश्वर्या राय के करियर की बेस्ट फिल्मों को शामिल किया जाए.. तो 1999 में सुभाष घई निर्देशित फिल्म 'ताल' को जरूर शामिल किया जाएगा। फिल्म एक म्यूजिकल हिट थी और इससे ऐश्वर्या राय को नई पहचान मिली। कुछ समय पहले इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी खबरें आई थीं लेकिन अभी तक ऐसी कोई फिल्म नहीं बन रही। सुभाष घई ने कहा था कि ताल बहुत खास फिल्म है, मैं बस यू ही उसका सीक्वल नहीं बनाना चाहता।

बता दें कि पहले इस फिल्म में शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ नजर आने वाले थे और ऐश्वर्या की जगह माधुरी लीड एक्ट्रेस होने वाली थीं। बाद में ये फिल्म ठप्प हो गई और जब दोबारा शुरू हुई तो फाइनल स्टार कास्ट आपके सामने है। अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या से बेहतर इस फिल्म में शायद ही कोई लग सकता। बहरहाल यहां देखें फिल्म ताल से ऐश्वर्या राय की खूबसूरत तस्वीरें और फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











