नामी खानदान की बहू बनते ही, चौपट हुआ करियर! आज फ्लॉप एक्ट्रेस के पति हैं 10000 करोड़ के मालिक

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार देखने के लिए मिलता है कि सितारों को साथ में काम करते-करते प्यार हो जाता है और वह शादी कर लेते हैं। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनका कैरियर फ्लॉप साबित हुआ। आज के वक्त में वह एक हिट फिल्म पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और इसके बावजूद भी वह बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री है।
दरअसल आज हम बात करने वाले हैं दिव्या खोसला की। अभिनेत्री को इंडस्ट्री में आए तकरीबन 19 साल हो चुके हैं और आज तक उन्होंने एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है। हालांकि दिव्या खोसला की खूबसूरती के हर तरफ चर्च रहते हैं और वह फिल्मों में भी काफी एक्टिव है। जल्दी ही अभिनेत्री को हीरो हीरोइन फिल्म में देखा जा सकता है। लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही।
दिव्या खोसला ने नामी खानदान के बेटे के साथ शादी रचाई और बहू बन गई। उन्होंने फिल्मों से नाता तोड़ दिया और एक ऐसे शख्स के साथ में शादी रचा ली जिनका सिक्का पूरे फिल्म इंडस्ट्री पर चलता है। दरअसल आपको बता दें कि दिव्या खोसला ने टी-सीरीज म्यूजिक लेबल और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के मालिक भूषण कुमार से शादी रचाई। दरअसल भूषण कुमार कोई और नहीं बल्कि दिवंगत सिंगर गुलशन कुमार के इकलौते बेटे हैं।
दिव्या खोसला ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्हें अक्षय कुमार के साथ में रोमांस करते हुए देखा गया। इतने बड़े-बड़े सितारों के साथ में बॉलीवुड डेब्यू करने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर वह सफल साबित नहीं हो पाई। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म को 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था और यह इतनी फ्लॉप साबित हुई कि अपनी कमाई तक निकल नहीं पाई।दरअसल पूरे इंडिया में इस फिल्म ने सिर्फ 19.15 करोड़ की कमाई की।
बता दे कि दिव्या खोसला ने इस फिल्म के रिलीज के बाद ही 13 फरवरी 2005 को कटरा में मां वैष्णो देवी के मंदिर में भूषण कुमार के साथ में शादी कर ली। 6 साल बाद उनका एक बेटा हुआ। इसके बाद एक्ट्रेस ने दोबारा फिल्मों में वापसी की और लगातार फ्लॉप साबित हुई। फ्लॉप होने के बावजूद भी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और आज वह 42 करोड रुपए की मालकिन है।


Click it and Unblock the Notifications














