सालों बाद इस हसीना ने खोला राज.. आखिर क्यों किया था ऐश्वर्या की जीन्स में...

स्वास्तिका मुखर्जी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है और आपको बता दें कि उन्होंने पाताल लोक और कला में अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से सभी का दिल जीत लिया. उन्हें हमेशा से ही अपने डिफरेंट रोल की वजह से पसंद किया जाता है. स्वास्तिका मुखर्जी एक बंगाली एक्ट्रेस हैं और इन दिनों वह अपनी आने वाली बंगाली फिल्म निखोज को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है. बता दें कि इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक फिल्म के समय पर ऐश्वर्या से अपनी मुलाकात पर काफी कुछ बताया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक बार ऐश्वर्या की जींस का साइज भी उन्होंने चेक कर लिया था.
स्वस्तिका ने ऐश्वर्या संग काम करने का एक्सपीरियंस किया शेयर
स्वस्तिका का मुखर्जी ने साल 2003 में आई ऋतुपर्णो घोष की फिल्म चोखेर बाली में ऐश्वर्या के साथ में काम किया और इतना ही नहीं उन्होंने ऐश्वर्या के साथ अपने काम का एक्सपीरियंस शेयर किया. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि "हां उस समय मैंने बहुत अच्छे से कपड़े पहने हुए थे और हमें ज्वेलरी में भी सजी हुई थी. उस दौरान मेरी बनारस की वह दूसरे ट्रिप थी और हम एक फाइव स्टार होटल में ठहरे थे. आज के वक्त समय की कमी के चलते एक्टर शूटिंग स्पॉट पर जाते हैं और शूटिंग करके वापस लौट आते हैं. लेकिन अभी से 23 साल पहले हम शूटिंग के लिए जब भी जाते थे तो लंबे वक्त तक वहीं पर रखा करते थे. मैंने ऋतुपर्णो के साथ काम किया जो कि एक मेरा लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस रहा."
स्वस्तिका ने ऐश्वर्या के जीन्स का साइज किया था चेक
स्वस्तिका मुखर्जी ने यह भी बताया कि ऐश्वर्या के साथ उनका काम का एक्सपीरियंस कैसा रहा? एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मैं उनके पास में गई और उनकी जींस चेक करने लग गई थी. मुझे इस पर विश्वास नहीं हो पा रहा था कि कोई इतना दुबला होकर एडल्ट कपड़े कैसे पहन पाता है. लेकिन फिर भी मैंने देखा कि मेरी कमर उनकी कमर से सिर्फ 2 इंच बड़ी थी. जिसके बाद मैंने कहा कि यह तो ठीक है मैं उनकी तरह अपनी कमर कर सकती हूं. इस तरह की बॉडी पाना मेरा गोल बन गया था. जिसके बाद में मैं घर वापस आई और अपनी मां से कहने लगी कि मेरी कमर 26 इंच होनी चाहिए. इसको पाने के लिए मुझे वह सब करना होगा जो मैं कर सकती हूं."


Click it and Unblock the Notifications











