..................... Swara Bhaskar reveals that the director came to the room drunk and demanded a hug - Hindi Filmibeat

जब स्वरा भास्कर के साथ डायरेक्टर करना लगा गंदी हरकत, नशे की हालत आया कमरे में और...

Swara Bhaskar

इन दिनों स्वरा भास्कर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि 16 फरवरी 2023 को उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ शादी की। लेकिन आपको बता दें कि अब वह अपनी प्रेगनेंसी के लिए काफी सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने हाल ही में अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। जल्दी ही उनके घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है। लेकिन आज हम आपको स्वरा भास्कर से जुड़ा हुआ एक पुराना किस्सा बताने वाले हैं। जिसके बारे में उन्होंने खुद जिक्र किया था।

स्वरा भास्कर के साथ डायरेक्टर ने किया दुर्व्यवहार

स्वरा भास्कर ने अंग्रेजी दैनिक मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि किस तरीके से एक फिल्म डायरेक्टर शराब के नशे में धुत होकर उनके कमरे में घुस गया था। इतना ही नहीं उनके साथ में गलत हरकत करने की भी कोशिश कर रहा था। स्वरा भास्कर को 'रांझना' फिल्म से काफी सुर्खियों में देखा गया। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक बार फिल्म के प्रमोशन के समय पर एक इवेंट में काफी भीड़ हो गई थी और उनके साथ में गलत तरीके से खींचातानी भी हुई थी।

नशे में धुत कमरे में डायरेक्टर ने ली एंट्री

इसी इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से जब सेक्सुअल हैरेसमेंट है के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का जवाब हां में दिया और कहा कि ऐसा उनके साथ हुआ है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म के सिलसिले में वह 56 दिनों तक बाहर आउटडोर शूटिंग पर गई हुई थी। शूटिंग के वक्त फिल्म के डायरेक्टर ने ही उन्हें हरेस किया। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "उन दिनों मुझे घूरता रहता था और डिनर के लिए भी बार बार मैसेज किया करता था। एक बार उसने मुझे सीन को डिस्कस करने के लिए अपने कमरे में बुला लिया। जहां पर वह मुझसे सेक्स से जुड़ी हुई बातें करने लगा और एक दिन वह शराब के नशे में मेरे होटल के रूम में चला आया। जिसके बाद मुझे कहने लगा कि मैं तुम्हें गले लगाना चाहता हूं।"

डायरेक्टर के स्वभाव से स्वरा भास्कर हुईं परेशान

स्वरा भास्कर ने इस बारे में भी बताया कि 'मैं इन सब से काफी ज्यादा परेशान हो गई थी और इसीलिए शूटिंग खत्म होते ही अपने कमरे में वापस आ जाती थी। जिसके बाद मैं कमरे की लाइट बंद कर देती थी जिससे कि सभी को लगे कि मैं सो गई हूं।" स्वरा भास्कर ने यह भी बताया कि वह परेशान होकर फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पास है डायरेक्टर की शिकायत लेकर पहुंची और उन्हें उसके बाद सुरक्षा भी प्रदान की गई।

Read more about: swara bhaskar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X