शादी के बाद कैसी रहने वाली है स्वरा भास्कर की लाइफ? फहाद के जिंदगी में आते ही मिली ये गुड न्यूज़

swara bhaskar

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं। स्वरा भास्कर मे खुद से 8 साल छोटे फहाद अहमद के साथ शादी रचा कर हर किसी को सरप्राइज दे दिया है। अभी इस जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते थमी नहीं थीं कि अब स्वरा की लाइफ को लेकर Divinne Sciences की फाउंडर और Numerologist शोभा आई जैन (Shobha I Jain) ने अंक ज्योतिष आकलन किया है और कई दिलचस्प बातें बताई हैं।

शोभा आई जैन के अनुसार स्वरा भास्कर के लिए साल 2023 काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। जैसा की साल 2023 की शुरुआत में ही स्वरा अपनी शादी की गुड न्यूज़ से हैरान कर ही चुकी हैं तो वहीं वो लगातार काफी सुर्खियों में भी हैं।

इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में ये भी आकलन किया कि पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लिहाज से स्वरा को ये साल सफलता दिलायेगा। उन्होंने बताया कि इस साल स्वरा भास्कर के सभी प्रोजेक्ट्स कंपलीट हो जाएंगे। ना सिर्फ नए प्रोजेक्ट बल्कि पुराने और पिछले साल के भी एक्ट्रेस के सारे अधूरे और पाइपलाइन वाले प्रोजेक्ट इस साल पूरे हो जाएंगे।

इसके साथ ही Numerologist शोभा आई जैन ने स्वरा भास्कर के लिए कुछ चुनौतियां भी बताई हैं। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस को अलगे तीन साल कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इनमें भी वो विफल नहीं होंगी।

उनके अनुसार स्वरा भास्कर में एक्टिंग की असीमित क्षमता है जो उन्हें सबसे अलग बनाती है। उन्होंने स्वरा भास्कर को वादविवाद से बचने की एडवाइज भी दी है। बता दें कि स्वरा भास्कर फिल्मों से ज्यादा अपने बिंदास और बेबाक अंदाज को लेकर ही छाई रहती हैं।

बता दें कि कपल ने मार्च में ग्रैंड वेडिंग प्लान किया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में कौर्ट मैरिज करके निकल रहे कपल को जब मीडिया पर्सन बधाई देते हैं, तो फहद कहते हैं, ''अभी शादी मार्च में होनी है सर।'' इसके तुरंत बाद स्वरा कहती हैं, ''पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।'' इससे साफ है कि कपल मार्च महीने में ग्रैंड वेडिंग करेगा, जिसमें बॉलीवुड के कुछ खास सितारे भी शामिल होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X