इस हसीना ने किंग खान की फ़िल्म से किया बॉलीवुड डेब्यु, फिर एक्टिंग छोड़ करोड़पति बिज़नेस के साथ लिए सात फेरे

Gayatri Joshi

फिल्म 'स्वदेश' बॉलीवुड की जानी मानी और मशहूर फिल्मों में शुमार है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली गायत्री जोशी ने लीड रोल निभाया था। गायत्री जोशी ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद में एक्टिंग छोड़ दी थी। गायत्री जोशी और शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म को काफी ज्यादा सराहना मिली थी। एक्ट्रेस की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था। लेकिन गायत्री जोशी अपने करियर को इसमें आगे नहीं बढ़ा पाई। साल 2004 में फिल्म रिलीज हो गई थी और 2005 में उन्होंने बिजनेसमैन विकास ओबरॉय के साथ में शादी रचा ली थी। शादी के बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी और अपनी गृहस्थी संभाली। अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ में मुंबई में रहा करती हैं।

गायत्री जोशी ने रचाई विकास ओबेरॉय संग शादी

गायत्री जोशी तो मशहूर अभिनेत्री थी ही लेकिन इसी के साथ अगर हम उनके पति विकास ओबेरॉय की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी गिनती इंडिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में होतीं है। विकास ओबरॉय की उम्र 52 साल है और आपको बता दें कि तकरीबन 30 हजार करोड़ की मार्केट कैप वाली कंपनी ओबेरॉय रीयल्टी लिमिटेड ने प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर वह काम करते हैं। यहां तक कि कुछ खबरों की मानें तो विकास की नेटवर्थ 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि 28 करोड़ रुपए है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट की मानें तो विकास ओबरॉय का नाम 65वें सबसे अमीर भारतीयों में शुमार है।

गायत्री जोशी ने की थी मॉडलिंग

इसी के साथ आपको बता दें कि गायत्री जोशी नागपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। इन दिनों उन्होंने गोदरेज, सनसिल्क और फिलिप्स जैसे कई सारे फेमस है ब्रांड के साथ में ऐड किए और एक जाना माना चेहरा बन गई थी। लेकिन बाद में 1999 में उनका करियर ऊंचाई छूने लगा और उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां पर उनका नाम टॉप 5 फाइनलिस्ट में रहा। उसी के अगले साल उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर लिया।

गायत्री जोशी ने इंडस्ट्री छोड़ने का बताया सच

इसी के साथ आपको बता दें कि गायत्री जोशी को जापान में मिस इंटरनेशनल साल 2000 में इंडिया को रिप्रेजेंट करने का मौका प्राप्त हुआ। यहां तक कि गायत्री जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के फैसले पर बात करते हुए कहा था कि "कभी-कभी चीजें प्लान के मुताबिक नहीं हो पाती हैं। विकास से मिलने के बाद में मुझे ऐसा लगने लगा कि मैं बॉलीवुड में पहले से ज्यादा एक फैमिली लाइफ जीना चाहूंगी। इसी वजह से मैंने इंडस्ट्री को छोड़ना पसंद किया।"

More from Filmibeat

Read more about: gayatri joshi swadesh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X